लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

ऐसा नेता जिसे कभी कोई चुनाव में हरा नहीं पाया

रेल राज्य मंत्री एवं कर्नाटक से भाजपा सांसद सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। वो कर्नाटक में बीजेपी का बड़ा चेहरा थे,उनकी मौत पर तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया।

रेल  राज्य मंत्री एवं कर्नाटक से भाजपा सांसद सुरेश अंगड़ी का बुधवार को कोरोना वायरस  संक्रमण की वजह से निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। वो कर्नाटक में बीजेपी का बड़ा चेहरा थे, उनकी मौत पर तमाम बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया।  सुरेश अंगडी हमेशा अजय रहे।  
एक जून, 1965 को बेलगावी के कोप्पा गांव के लिंगायत परिवार में सुरेश अंगड़ी का जन्म हुआ था। अंगड़ी ने कम उम्र में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दामन थाम लिया था। उन्होंने वकालत की डिग्री ली फिर व्यापार में हाथ आजमाया और भाजपा के साथ राजनीतिक जीवन भी शुरू किया। उनके राजनीतिक सफर का सबसे अहम मोड़ तब आया, जब उन्हें भाजपा का बेलगावी जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 
इस पद पर वे 2004 में पहली बार बेलगावी लोकसभा से सांसद चुने जाने तक कार्यरत रहे। पहली बार संसद में पहुंचने के बाद उन्होंने कभी हार का स्वाद नहीं चखा। वह बेलगाम से चार बार जीते। वास्तव में, अंगड़ी ने 2004 में पहला चुनाव लड़ने के बाद कभी भी हार का मुंह नहीं देखा। पहले चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार और जाने-माने राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी वसंतराव पाटिल के बेटे अमरसिंह पाटिल को हराया था।
पांच साल बाद, 2009 के लोकसभा चुनाव में अंगड़ी ने एक बार फिर से पाटिल को शिकस्त दी। उसके बाद साल 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने अगड़ी के खिलाफ अन्य लोकप्रिय नेता लक्ष्मी आर. हेब्बल्कार को उतारा। लेकिन, अंगड़ी की नैया मोदी लहर में लहर में इस बार भी  पार हो गई। उन्होंने हेब्बल्कार को भी चुनाव में हरा दिया।  
उनके नाम पर बंगलूरू के बाहरी हिस्से में लंबे समय से चल रही लोकल रेल सेवा की मांग को मंजूरी दिलाने की उपलब्धि भी दर्ज है। करीब 15,990 करोड़ रुपये की इस परियोजना में बंगलूरू के चार बाहरी कॉरिडोर को 148.17 किलोमीटर लंबी रेल लाइन से साल 2025 तक आपस में जोड़ा जाएगा। उनका सुरेश अंगड़ी एजुकेशन फाउंडेशन बेलगावी और आसपास के जिलों में दर्जनों कॉलेज चला रहा है। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने सुरेश अंगड़ी के निधन पर शोक जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि “सुरेश अंगड़ी बेहतरीन कार्यकर्ता थे जिन्होंने कर्नाटक में पार्टी को मजबूत करने का काम किया।” पीएम मोदी ने आगे लिखा कि “वह समर्पित सांसद और प्रभावी मंत्री थे जिनकी हर कोई प्रशंसा करता था। उनका जाना दुखद है। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और मित्रों के साथ हैं।  ओम शांति”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।