देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। सोमवार तक देश में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1000 के पार जा चुकी है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में सोमवार को कोरोना से एक युवक संक्रमित पाया गया जिससे इस केन्द्र शासित प्रदेश में इस महामारी के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 10 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि संक्रमित पाया गया व्यक्ति उस समूह का हिस्सा था जो धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली गया था और वह 24 मार्च को कोलकाता होते हुए पोर्ट ब्लेयर लौटा था। इस व्यक्ति को जी बी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां कोरोना वायरस के मरीजों के लिए 48 बिस्तरों का एक पृथक वार्ड बनाया गया है।
Coronavirus : गुजरात में 69 लोगों के संक्रमण की पुष्टि, 6 की हो चुकी मौत
देश में कोरोना का कहर बरकरार है। कोरोना से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1071 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की सोमवार सुबह जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 27 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है।
स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार अब तक इसके 1071 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 49 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से देशभर में अब तक 29 लोगों की मौत हुई है जबकि 100 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।