आज तक हमने कई तरह की लव स्टोरीज के बारे में सुना है। कई फिल्म देखी है, जिसकी कहानी काफी अलग होती है। लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है की दो लोगों को ट्रैफिक में फंसे होने के कारण प्यार हो सकता है। आप भी सोच रहे होंगे कि हम क्या बात कर रहे तो बता दें, एक लव स्टोरी सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी ट्रेंड कर रही है। इसकी कहानी सुनकर आपको ये एक फिल्म की स्क्रिप्ट लग सकती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। ये कहानी बिलकुल सच है।
दरअसल, एक युवक ने सोशल मीडिया पर अपनी लव स्टोरी शेयर की है, जिसके मुताबिक वो बंगलुरु में रहता है। उसकी एक दोस्त थी, जिसे वो काफी समय से जानता था, लेकिन कभी दोस्ती से ज्यादा कुछ नहीं सोचा था। युवक के अनुसार, आज से दो साल पहले वो अपनों दोस्त के साथ निर्माणाधीन एजीपुरा फ्लाईओवर से गुजर रहा था।
दो साल पहले हुई थी शादी
हालांकि, बिल्डिंग का निर्माण हो रहा था, जिस वजह से वो दोनों ट्रैफिक जाम में फंस गए। जाम में फंसे रहने की वजह से दोनों को कुछ घंटे के बाद तेज भूख लग गई और दोनों ने उस दिन पहली बार साथ में डिनर किया। यही से दो दोस्तों की लव स्टोरी शुरू हुई थी।
बता दें, कपल ने कुछ समय तक एक- दूसरे को डेट किया। फिर शादी कर ली। लेकिन एजीपुरा फ्लाईओवर अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन है। इस कपल की लव स्टोरी को काफी पसंद किया जा रहा है। युवक का पोस्ट भी काफी वायरल हो रहा है।