तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सोमवार सुबह अगरतला पहुंचे। अगरतला पहुंचने के तुरंत बाद वह लगभग 60 किमी दूर उदयपुर के प्रसिद्ध त्रिपुरेश्वरी मंदिर रवाना हुए। वह राज्य में पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे और बाद में कोलकाता रवाना होने से पहले एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
Democracy in Tripura under @BJP4India rule!
Well done @BjpBiplab for taking the state to new heights. pic.twitter.com/3LoOE28CpW
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) August 2, 2021
तृणमूल ने आरोप लगाया कि बनर्जी के दौरे से पहले राज्य के विभिन्न हिस्सों में लगाए गए पोस्टर फाड़ दिए गए।
पार्टी की राज्य इकाई ने ट्वीट किया, ‘‘त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार की गुंडागर्दी का चौंकाने वाला प्रदर्शन। जब भाजपा की बात आती है तो मानो लोकतंत्र के लिए क्रूरता और अनादर का कार्यक्रम चल रहा होता है। आप (भाजपा) कोशिश करते रह सकते हैं लेकिन आप हमें त्रिपुरा के लोगों के दिलों से नहीं मिटा सकते। शर्मनाक प्रयास।’’
ट्वीट किए गए वीडियो में सड़क पर कुछ लोग खड़े दिख रहे हैं, जिनके हाथों में भारतीय जनता पार्टी के झंडे हैं। उनमें से कुछ गाड़ी पर लाठी से हमला कर रहे हैं। त्रिपुरा TMC के ट्विटर अकाउंट पर कुछ और तस्वीरें भी शेयर की गई हैं। इनमें TMC के पोस्टर्स को फटा हुआ दिखा गया है। आरोप है कि यह बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने किया है।