बागपत जिले के बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कथित तौर पर 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा करने के बाद दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। बता दें कि रेप के आरोपी का नाम आरिफ बताया जा रहा है। लड़की आरोपी को जानती थी फिलहाल पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस इस केस में और आगे जांच कर रही है।
आरोपी को पुलिस ने किया गिफ्तार
पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि मामले के आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) युवराज सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में मिली तहरीर में बिजरौल गांव के निवासी आरिफ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है।
पुलिस केस की जांच में जुटी
उन्होंने बताया कि पीड़िता अभियुक्त को पहले से जानती है। सीओ ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपी अभियुक्त आरिफ के खिलाफ बड़ौत पुलिस थाने में पॉक्सोक अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। घटना शुक्रवार रात की बतायी गयी है।