पटना : रोजाना राज्य के अधिवक्ताओं पर हो रहे जानलेवा हमले को लेकर वकीलों में डर व्याप्त हो गया है। अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग जोर पकडऩे लगी है। उच्च न्यायालय से लेकर अनुमंडल न्यायालय के अधिवक्ताओं का एक मात्र मत है कि राज्य में एडवोकेट सुरक्षा अधिनियनम तत्काल लागू होना चाहिए। कानूनी सेवा केन्द्र के अध्यक्ष विक्रमादित्य गुप्त ने जहां राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर अधिवक्ता व उसके परिवार की सुरक्षा की गुहार लगायी है।
वहीं बार एसोसिएशन व्यवहार न्यायालय के अध्यक्ष नवीन किशोर सिन्हा, महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मध्य प्रदेश में अधिवक्ता कानून लागू कर दिया है। राज्य में भी एडवोकेट के सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल लागू करने की आवश्यकता है। विधि प्रकोष्ठ भाजपा के अध्यक्ष संजय कुमार मेहता, देवानंद तिवारी, रामाकांत वर्मा ने संयुक्त रूप से बताया कि 23 दिसम्बर को अधिनियम लागू करने के लिए एक सेमिनार का आयोजन किया गया है। दूसरी ओर अनेक अधिवक्ताओं ने अधिनियनम को लागू करने को लेकर आक्रोश प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।