तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 23-वर्षीय महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर होर्डिंग गिरने से मौत हो गई। होर्डिंग AIADMK ने गैरकानूनी तरीके से लगाया था जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ केस दर्ज किया है। महिला अपने ऑफिस से घर जा रही थी। रास्ते में एआईएडीएमके का अवैध रूप से होर्डिंग लगाया जा रहा था।
होर्डिंग सॉफ्टवेयर इंजिनियर पर गिरा जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी। पीछे से तेज रफ्तार आ रहे एक टैंकर ने उसे रौंद दिया। AIADMK से पूर्व पार्षद सी. जयगोपाल के खिलाफ चेन्नई सिटी म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट, 1919 में केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एक IT कंपनी में काम करने वाली सुबाश्री अपनी स्कूटी पर सवार होकर पल्लावरम-तोरईपक्कम रेडियल रोड पर जा रही थी, जब एक अनधिकृत होर्डिंग उस पर गिर पड़ा, और वह भी नीचे गिर गई। कुछ ही सेकंड बाद एक टैंकर ने उसके स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे सुबाश्री के सिर पर चोट आई। चश्मदीदों के मुताबिक, दफ्तर से घर जा रही सुबाश्री ने हादसे के समय हेल्मेट भी पहना हुआ था।
पुलिस ने बताया कि सुबाश्री कांथाचेवदी में एक सॉफ्टवेयर फर्म में काम करती थी। वह सुबह छह बजे ऑफिस गई थी और दोपहर दो बजे ऑफिस से निमिलीचेरी, क्रोमपेट स्थित अपने घर जा रही थी। पल्लवराम थोरइपक्कम रेडियल रोड पर सत्ताधारी पार्टी एआईएडीएमके का एक होर्डिंग अवैध रूप से लगाया जा रहा था और वह युवती के ऊपर गिर पड़ा। सुबाश्री स्कूटी से गिर पड़ी और पीछे से आ रहे पानी के टैंकर ने उसे रौंद दिया।