BREAKING NEWS

पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾कुरान जलाने पर हुआ हंगामा, इस्लामिक देशों में दिखा गुस्सा, जानिए पूरा मामला ◾‘जिस क्षण राजनीति और धर्म...’ , हेट स्पीच पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कही ये बड़ी बात ◾सावरकर विवाद पर मतभेदों को खत्म के लिए राहुल और संजय राउत बीच हुई बैठक◾नीतीश कुमार ने किया PM मोदी पर कटाक्ष, कहा- कोई काम नहीं हो रहा, केवल प्रचार हो रहा◾ओडिशा के झारसुगुडा विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के लिए 10 मई को डाले जाएंगे वोट◾आदिपुरुष फिल्म पर सैफ अली खान और कृति सेनन सहित 10 के खिलाफ कोर्ट का नोटिस◾प्रह्लाद जोशी ने किया दावा, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में BJP की दूसरी बार बहुमत के साथ बनेगी सरकार◾Google vs CCI: गूगल को बड़ा झटका, NCLAT ने 1337.76 करोड़ रुपये के जुर्माने को बरकरार रखा◾CM योगी ने कहा- गरीबी और कमजोरों को उजाड़ने वाले नहीं जाए बख्शे◾जब अतीक कोर्ट में बोला- जेल में बंद आदमी से पिस्टल क्यों मंगवाऊंगा, मेरे पास उससे अच्छी पिस्टल थी◾भाजपा के दिग्गज नेता गिरीश बापट का निधन, पुणे लोकसभा सीट से थे सांसद ◾

असम में अल-कायदा टेरर मॉड्यूल का खुलासा, 12 जिहादी गिरफ्तार

असम में अल-कायदा टेरर मॉड्यूल का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने गुरुवार को बांग्लादेश स्थित आतंकवादी समूह अंसारुल इस्लाम से जुड़े 12 कथित जिहादियों को असम के दो जिलों से गिरफ्तार किया गया है। वहीं मोरीगांव जिले से सात अन्य लोगों को भी इसी संगठन के संपर्क सूत्र होने के संदेह में पकड़ा गया है।

पुलिस अधीक्षक अमिताभ सिन्हा ने बताया कि 12 संदिग्ध जिहादियों में से 10 को बारपेटा जिले के जानिया इलाके से गिरफ्तार किया गया, जबकि एक को गुवाहाटी से हिरासत में लिया गया। मोरीगांव जिला पुलिस प्रमुख अपर्णा नटराजन ने कहा कि मोइराबाड़ी थाने के सोरुचोला गांव में एक निजी मदरसा चलाने वाले एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आरोप लगाए गए हैं।

अंसारुल इस्लाम से जुड़े होने के संदेह में 7 गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किया गया मुफ्ती मुस्तफा, अंसारुल इस्लाम से जुड़े विभिन्न वित्तीय लेनदेन और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल था। अंसारुल इस्लाम , भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा (एक्यूआईएस) से संबद्ध संगठन है। सात अन्य लोग, जिन्हें पुलिस ने अंसारुल इस्लाम से जुड़े होने के संदेह में गिरफ्तार किया है, सभी गांव के एक अन्य मदरसे के शिक्षक हैं। 

मदरसे में वांछित व्यक्ति को शरण

2019 के बाद से, मुस्तफा ने अंसारुल इस्लाम के सदस्यों अमीरुद्दीन अंसारी और मामून राशिद के साथ कई वित्तीय लेनदेन किए थे, जिन्हें कुछ महीने पहले क्रमशः कोलकाता और बारपेटा में गिरफ्तार किया गया था। नटराजन ने बताया कि मुस्तफा के बैंक खातों को जब्त कर लिया गया है और खातों के लेन-देन का विश्लेषण किया जा रहा है। जांच के दौरान यह भी पता चला है कि उसने मदरसे में अन्य देश के एक 'वांछित व्यक्ति' को भी शरण दी थी जो भागने में कामयाब हो गया था। गिरफ्तारियां बुधवार से की गई हैं।

असम में दो बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमाने संवाददाताओं से कहा कि यह एक ''राष्ट्रीय स्तर पर समन्वित अभियान'' था जिसमें राज्य में दो बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया गया था। उन्होंने कहा “कुछ कट्टरपंथी बांग्लादेश और असम को अस्थिर करने के लिए सक्रिय हैं। लेकिन हम उन्हें पकड़ने और मॉड्यूल को नष्ट करने के लिए सतर्क हैं।’’

सीएम सरमा ने कहा कि दो दिन पहले असम के एक युवक को बेंगलुरु में गिरफ्तार किया गया था, जबकि संगठन से जुड़े एक अन्य व्यक्ति को बुधवार को राज्य के बोंगाईगांव से पकड़ा गया था। उन्होंने कहा कि जिस मदरसे से मुस्तफा को गिरफ्तार किया गया था, वह निजी है और इसे बंद कर दिया गया है, उन्होंने कहा कि इसके छात्रों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा।

असम में कुछ समय पहले सभी सरकारी मदरसों को बंद कर दिया गया है। यह बारपेटा था, जहां अंसारुल इस्लाम के पांच कथित सदस्यों को मार्च में गिरफ्तार किया गया था और तब से, इससे जुड़े 30 से अधिक लोगों को पकड़ा गया है। अंसारुल इस्लाम को पहले अंसारुल बांग्ला टीम कहा जाता था।

पुलिस महानिदेशक भास्कर ज्योति महंत ने मार्च में कहा था कि वे ब्लॉग लिखने वालों, कलाकारों, कवियों और उन लोगों की हत्या में शामिल थे जो कट्टरपंथ के रास्ते पर नहीं चल रहे थे या स्वतंत्र विचार रखते थे।