BREAKING NEWS

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, सिद्धरमैया और शिवकुमार के नाम शामिल◾MP : कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में शाह ने कांग्रेस की खिंचाई की◾अरुणाचल पहुंचे जी20 प्रतिनिधि, रविवार को जा सकते हैं तवांग◾राजनीति में उन लोगों की आवाज बनने के लिए आया हूं जो अपनी आवाज नहीं उठा सकते : वरुण गांधी◾TMC ने प्रवक्ताओं की नयी सूची जारी की◾सावरकर पर संग्राम: राहुल गांधी की टिप्पणी पर CM शिंदे का कटाक्ष, बोले- कांग्रेस नेता खुद को क्या समझते हैं?◾‘कर्नाटक में डबल इंजन सरकार की वापसी तय’... दावणगेरे में बोले प्रधानमंत्री मोदी◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾सोशल मीडिया दिशानिर्देश सरकारी कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर प्रशासन की खुली धमकी: महबूबा मुफ्ती ◾राहुल और तेजस्वी के समर्थन में उतरे ललन सिंह, BJP पर भड़के; बोले- देश में इमरजेंसी जैसे हालात◾PM Modi ने कहा - 'भारत हर एक व्यक्ति के प्रयासों से 'विकसित' टैग हासिल करेगा'◾Jammu Kashmir: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का ऐलान, केंद्रशासित प्रदेश में अगले साल से चलेगी वंदे भारत ट्रेन◾राहुल गांधी की सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस से दूर क्यों है नीतीश कुमार ◾दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, संदीप बड़वासनिया गैंग के तीन सदस्य उत्तम नगर से गिरफ्तार◾महाराष्ट्र : BJP ने OBC का 'अपमान' करने के लिए राहुल गांधी का किया विरोध प्रदर्शन◾Tornado in Punjab: पंजाब के फाजिल्का में बवंडर से 12 लोग घायल, 30 घर क्षतिग्रस्त◾ राहुल गांधी पर भड़के केंद्रीय मंत्री रविशंकर,कहा राहुल पर मानहानि के 60 मामले चल रहे हैं◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾तोशखाना मामले में इमरान खान को मिली राहत, लाहौर हाइकोर्ट ने दी जमानत◾शशि थरूर बोले- राहुल का अयोग्य ठहराया जाना भाजपा के लिए आत्मघाती गोल◾

दरिंदगी की हुई सारी हदें पार, गैंगरेप के बाद की गई बेरहमी से हत्या

महाराष्ट्र के नागपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। खेत में मजदूरी करने वाली एक महिला के साथ तीन दरिंदों ने मिलकर बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर दी। दरिंदगी की हद यहीं तक नहीं रही। तीनों आरोपियों में से एक ने थोड़ी देर बाद उस महिला के शव के साथ भी दरिंदगी की। यह जानकारी पुलिस ने दी है। सीना चीर देने वाली यह क्रूर घटना नागपुर के खापा पुलिस थाने के सीमाक्षेत्र में स्थित सुरेवानी गांव की है। तीनों आरोपियों को अरेस्ट किया जा चुका है।

आरोपियों के नाम आबू उर्फ दिनेश उइके, नंदकिशोर उइके और सिद्धार्थ पाटील है। महिला खेत में कपास इकट्ठे करने का काम करती थी। महिला ने इन तीनों दरिंदों का प्रतिकार किया था। गुस्से में आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर संबंधित महिला को जान से मार दिया।

यह बर्बर काम को ऐसे दिया गया अंजाम

पुलिस द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबिक शोभना (35) सुरेवानी गांव की रहने वाली थी। शोभना के पति को बाघ के शिकार के जुर्म में अरेस्ट किया गया है। पति जेल में होने की वजह से वह मजदूरी का काम किया करती थी। घर में अकेली रहने की वजह से आबू उर्फ दिनेश उइके, नंदकिशोर उइके और सिद्धार्थ पाटील की गंदी नजरें उस पर बनी हुई थी।

सामूहिक बलात्कार कर की गई हत्या

12 जनवरी को जब वह अकेली खेत में कपास इकट्ठा कर रही थी, तब ये तीनों वहां पहुंचे और उससे छेड़खानी करने लगे। इसके बाद तीनों ने शारीरिक संबंध बनाने की जिद की। शोभना के नकार देने के बाद वे मारपीट पर उतर आए। पीड़िता ने चीखपुकार मचाई लेकिन खेत के आसपास कोई नहीं था। वो बिलकुल असहाय थी। तीनों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। लेकिन वो उनसे जूझती रही। अपने हाथ-पैर मारती रही। इससे गुस्से में आकर तीनों दरिंदों ने बेरहमी से उस पर कुल्हाड़ी से वार किया।

हत्या के बाद भी बेरहम ने हैवानियत की हद को पार किया

शोभना की हत्या के बाद भी कुछ वक्त तक तीनों दरिंदे वहीं खेत में छुप कर जमे रहे। इसके बाद एक दरिंदे ने जाकर एक बार फिर खून से सनी हुई उस लाश के साथ भी बलात्कार किया। खापा पुलिस ने यह जानकारी दी है। एक मराठी न्यूज वेबसाइट लोकसत्ता डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक इस मामले में पुलिस ने सामूहिक बलात्कार और हत्या का केस दर्ज कर लिया है और तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।