असम के कोकराझार जिले में भारत-भूटान सीमा के पास उग्रवादियों द्वारा घात लगाकर पुलिस टीम पर किए गए हमले के एक दिन बाद राज्य पुलिस ने नक्सलियों को पकड़ने के लिए बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया।
एक दिन पहले किए गए हमले के दौरान उत्तर प्रदेश के दो कथित पशु तस्कर मारे गए थे।
तलाशी अभियान शुरू
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम नहीं जाहिर होने की शर्त पर बताया कि जिस जामदुआर इलाके में घात लगाकर हमला किया गया, उस पूरे इलाके की तलाशी ली जा रही है।
उन्होंने कहा, ”यह बहुत दुर्गम इलाका है जहां एक तरफ पश्चिम बंगाल और दूसरी तरफ भूटान है। हम हमले को अंजाम देने वाले उग्रवादियों की तलाश कर रहे हैं… हमें एक सप्ताह के भीतर सफलता मिलने का भरोसा है और इसके बाद हम अधिक विवरण साझा कर पाएंगे।”
गौरतलब है कि घात लगाकर हमला सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे उस समय हुआ, जब पुलिसकर्मी दो कथित पशु तस्करों को जामदुआर इलाके में संकोश नदी के किनारे तस्करी के रास्तों की पहचान करने के लिए ले जा रहे थे। दोनों तस्करों को ले जा रहे पुलिस वाहन पर उग्रवादियों ने हमला कर दिया। हमले में दोनों तस्कर मारे गए जबकि चार पुलिसकर्मी घायल हुए।


Download Android App
Download iOS App



