लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

अमित शाह तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर

NULL

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है। शाह ने कहा है कि भाजपा ओडिशा विधानसभा चुनाव में किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी। पार्टी अपनी ताकत के साथ विधानसभा चुनाव में उतरेगी। बता दे कि अमित शाह ओडिशा दौरे पर हैं ।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज यहां भगवान लिंगराज के मंदिर पहुंचे। 11वीं सदी के इस शिव मंदिर के दर्शन के लिए उनके साथ केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस (पीएनजी) मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और राज्य के भाजपा अध्यक्ष बसंत पांडा भी यहां पहुंचे। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

भगवान लिंगराज, देवी पार्वती और मां भुवनेश्वरी के दर्शन के बाद शाह ने मंदिर के सेवकों से मंदिर से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

तीन दिवसीय ओडिशा दौरे पर पहुंचे शाह अपने प्रवास के दौरान राज्य के नेताओं व कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को 120 सीट दिलाने का गुरुमंत्र देंगे। भाजपा अध्यक्ष को एक विशाल रैली में एयरपोर्ट से राज्य अतिथि भवन ले जाया गया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जो हमारा मिशन ओडिशा में तय किया है वह जरूर पूरा होगा।

वही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि अमित शाह के दौरे से संगठन और मजबूत होगा और हम अपने 120 प्लस मिशन को निश्चित रूप से पूरा करेंगे। हालांकि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि भाजपा का 120 प्लस मिशन की डगर काफी कठिन है। इसका जवाब केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने दिया। प्रधान ने कहा कि मुख्यमंत्री के संदेह का हम स्वागत करते हैं, वह हमारे प्रतिद्वंद्वी हैं और उनसे हम इससे ज्यादा उम्मीद भी नहीं कर सकते हैं। पार्टी को अमित शाह की रणनीति एवं अपने कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भाजपा ओडिशा में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। प्रधान ने कहा कि जनता का ओडिशा सरकार में भरोसा खत्म हो गया है। भाजपा राज्य में मजबूत होती जा रही है। हम बिना गठबंधन के चुनाव जीतेंगे।’ शाह ‘विस्तृत प्रवास’ कार्यक्रम के तहत दो महीने बाद तीन दिन के लिए ओडिशा में हैं।

शाह ने बुधवार को कहा था कि बीजेपी ओडिशा में दो-तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा, ‘उम्र-उम्र की बात है। नवीन बाबू को सीखना है कि कैसे 120 गिना जाता है, मतगणना के दिन सुबह 10.30 बजे हम 120 सीटें जीतेंगे और दो-तिहाई बहुमत से राज्य में सरकार बनाएंगे।’ ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों के लिए 2019 में चुनाव कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।