पश्चिम बंगाल के मिदनापुर के कॉलेज ग्राउंड में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ममता दीदी कहती हैं कि भाजपा दूसरे पार्टी से लोगों को ले जाती है। मैं उन्हें कांग्रेस में अपने दिनों की याद दिलाना चाहता हूं। जब बंगाल के लोग राज्य की स्थिति को बदलने के लिए भाजपा के साथ आ रहे हैं, तो वह चिंतित क्यों है?
उन्होंने कहा कि आज पश्चिम बंगाल में हमारे साथ एक एमपी, नौ एमएलए, एक एक्स मिनिस्टर, एक एमओएस, 15 काउंसलर, 45 चेयरमैन और जिला पंचायत के दो अध्यक्ष जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आने तक ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस में केवल अकेली बचेंगी। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है और अपने भतीजे को अगला मुख्यमंत्री बनाना सुनिश्चित करने के प्रयास में व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि आप जितनी अधिक हिंसा करेंगे, उतनी ही मजबूत इच्छाशक्ति के साथ भाजपा उभरेगी।
अमित शाह ने कहा कि “मैं बंगाल के युवाओं से पूछना चाहता हूं – आपका क्या दोष है? बंगाल में विकास क्यों नहीं हुआ? मैं बंगाल के किसानों से पूछना चाहता हूं – पीएम मोदी द्वारा भेजे जा रहे सालाना 6,000 रुपये आपको क्यों नहीं मिल रहे हैं?” उन्होंने कहा कि शुभेंदु भाई के नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, सीपीएम सभी पार्टी से अच्छे लोग आज भाजपा में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़े हैं।
ममता सरकार पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि आपने बंगाल में विकास का वादा किया था। ऐसा कभी नहीं हुआ। भ्रष्टाचार बढ़ा, गुंडागर्दी बढ़ी। पीएम मोदी द्वारा अम्फान के लिए भेजा गया सारा पैसा TMC गुंडों की जेब में चला गया।
उन्होंने कहा कि शुभेंदु भाई में नेतृत्व में कांग्रेस, तृणमूल, CPM सब पार्टी से अच्छे लोग आज नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम करने के लिए भाजपा से जुड़ रहे हैं। दीदी कहती है भाजपा दल-बदल कराती है। दीदी मैं आपको याद कराने आया हूं,जब आपने कांग्रेस छोड़कर तृणमूल बनाई तो वो दल-बदल नहीं था?


Download Android App
Download iOS App



