केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल में पांच चरणों में जिन 180 सीटों पर मतदान हुआ है उनमें से 122 से अधिक सीटें भाजपा जीतेगी।
पूर्व बर्द्धमान जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी नंदीग्राम में भाजपा उम्मीदवार से हार जाएंगी और उसके बाद उन्हें यहां से जाना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पश्चिम बंगाल में पांच चरण के चुनाव के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हतोत्साहित हैं क्योंकि भाजपा 122 से अधिक सीटों पर उनसे आगे है।’’
शाह ने कहा, ‘‘शुभेंदु अधिकारी (भाजपा उम्मीदवार) नंदीग्राम से चुनाव जीतेंगे।’’ गृह मंत्री ने आगे कहा कि बनर्जी को उनके कद के मुताबिक बड़ी हार के साथ विदा किया जाना चाहिए। शाह ने दावा किया कि देश के नागरिकों को प्रदत्त लाभ अवैध प्रवासी ले रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आपके और मेरे जैसे लोग तो दीदी के लिए लिए दोयम दर्जे के नागरिक हैं जो उनके वोट बैंक के लिहाज से कोई मायने नहीं रखते हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



