लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

आंध्र प्रदेश के पूर्व CM कोनिजेती रोसैया का 88 साल की उम्र में निधन

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सबसे अनुभवी नेताओं में शुमार कोनिजेति रोसैया का 88 साल की उम्र में निधन हो गया।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कोनिजेति रोसैया का शनिवार को निधन हो गया। सबसे अनुभवी नेताओं में शुमार रोसैया ने 88 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। पल्स रेट डाउन होने के बाद पूर्व सीएम को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कांग्रेस की आंध्र प्रदेश इकाई ने ट्वीट करते हुए कोनिजेति रोसैया के निधन पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी ने भी रोसैया के निधन पर दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे जाने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। रोसैया ने 3 सितंबर, 2009 से 24 नवंबर, 2010 तक आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। मुख्यमंत्री के रूप में पद छोड़ने के बाद, 2011 से 2016 तक तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप कार्य किया और। वह कर्नाटक के भी राज्यपाल रहे हैं।

इससे पहले, उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया था और उन्हें रिकॉर्ड 15 बार राज्य का बजट पेश करने का गौरव प्राप्त है। 1933 में जन्मे रोसैया ने 1968 में आंध्र प्रदेश विधान परिषद के सदस्य के रूप में अपनी विधायी यात्रा शुरू की। उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में चिराला का प्रतिनिधित्व भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + seven =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।