आंध्र प्रदेश के आईटी और उद्योग मंत्री गौतम रेड्डी का आज सुबह निधन हो गया। दिल का दौरा पड़ने के बाद रेड्डी को हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका निधन हो गया। 50 वर्षीय रेड्डी के निधन पर आंध्र प्रदेश सीएम से लेकर अन्य मंत्रियों ने शोक व्यक्त किया है।
अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘मंत्री को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा आपात स्थिति में अपोलो अस्पताल, जुबली हिल्स लाया गया। बताया गया कि वह घर पर अचानक गिर गया थे। वह सुबह 07:45 बजे हमारे ईआर में पहुंचे और सांस नहीं ले रहे थे। उन्हें आईसीयू में उन्नत कार्डियक लाइफ सपोर्ट प्रदान किया गया।
आपातकालीन चिकित्सा टीम और कार्डियोलॉजिस्ट और क्रिटिकल केयर डॉक्टरों सहित विशेषज्ञों ने उनकी देखभाल की है। करीब 90 मिनट सीपीआर किया लेकिन अथक प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। गौतम रेड्डी कुछ दिन पहले दुबई में 10 दिन बिताने के बाद हैदराबाद लौटे थे, जहां एपी उद्योग विभाग ने राज्य में निवेश आकर्षित करने के लिए चल रहे दुबई एक्सपो में एक स्टॉल लगाया। गौतम रेड्डी पूर्व सांसद मेकापति राजामोहन रेड्डी के बेटे थे।
भारतीय संस्कृति में हमेशा जरूरतमंदों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई: राष्ट्रपति कोविंद
गौतम रेड्डी 2014 में पहली बार विधानसभा के लिए चुने गए थे। मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, समेत अन्य लोगों ने गौतम रेड्डी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। रेड्डी के अचानक निधन से हर कोई सदमे में है। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।