लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

जमशेदपुर हिंसा में भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित – केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में हाल में हुई हिंसा के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की गिरफ्तारी को ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ बताया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर एक ‘‘छोटी-सी घटना को अप्रिय घटना’’ में बदलने का आरोप भी लगाया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जमशेदपुर में हाल में हुई हिंसा के संबंध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं की गिरफ्तारी को  राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने स्थानीय प्रशासन पर एक ‘‘छोटी-सी घटना को अप्रिय घटना’’ में बदलने का आरोप भी लगाया।
प्रशासन का रवैया निष्पक्ष हो
आदिवासी मामलो  के केंद्रीय मंत्री मुंडा ने शुक्रवार को जमशेदपुर में घाघीडीह केंद्रीय कारागार का दौरा किया और भाजपा नेता एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के अध्यक्ष अभय सिंह तथा जिला समिति के उपाध्यक्ष सुधांशु ओझा से मुलाकात की। मुंडा  ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान  बताया  भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। हम ऐसी घटनाओं की कड़ी निंदा करते हैं। प्रशासन का रवैया निष्पक्ष होना चाहिए। उसे किसी के दबाव में नहीं काम करना चाहिए।
ऐसे लोगो गिरफ्तार जिनका घटना से कोई लेना- देना नहीं 
उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘गिरफ्तार किए गए लोगों में से कई ऐसे हैं, जिनका घटना से कोई लेना-देना नहीं है। उन्हें राजनीतिक दबाव में विभिन्न स्थानों से पकड़ा गया है। गौरतलब है कि गत रविवार को शास्त्रीनगर इलाके में धार्मिक ध्वज के कथित अपमान को लेकर हुई हिंसा के संबंध में दो भाजपा नेताओं समेत कुल 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।मुंडा ने आरोप लगते हुए कहा  यह छोटी-सी घटना थी, लेकिन प्रशासन ने इसे अप्रिय घटना में बदल दिया। पुलिस ने मुताबिक इलाके में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा-144 के तहत निषेधाज्ञा अब भी लागू है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + 16 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।