BREAKING NEWS

सुपर संडे : निकहत ने दूसरा, लवलीना ने पहला विश्व चैम्पियनशिप स्वर्ण जीता◾राहुल को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराया जाना लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं : सुखबीर बादल◾उत्तर प्रदेश पुलिस साबरमती जेल से अतीक अहमद को लेकर प्रयागराज रवाना◾MP : महाकाल को जल चढ़ाने के लिए बुजुर्ग महिला ने किया हंगामा, अंतत: पूरी हुई इच्छा◾लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सांसदों की कार रैली को दिखाई हरी झंडी◾JP Nadda ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा - 'कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, दलाली, बंटवारा करने वाली, भाई-भतीजावाद एवं परिवारवादी पार्टी'◾अतीक अहमद को लेकर साबरमती जेल से निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला - ये मेरी हत्या करना चाहते है◾'सत्याग्रह' नहीं 'दुराग्रह' : BJP का Congress पर हमला◾Ashok Gehlot ने कहा- 'तीसरी बार मुझे राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाया गया, ओबीसी के लिए इससे बड़ा संदेश क्या होगा'◾Jodhpur Crime: सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार◾CM योगी ने कांग्रेस पर साधा निशाना,असत्य के मार्ग पर चलने वाले सत्याग्रह नहीं कर सकते◾'मन की बात' में PM Modi ने नारी शक्ति को किया सलाम◾राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द पर बोले चिदंबरम कहा- मिलेंगा चुनाव में फायदा◾ पुतिन का बड़ा बयान, कहा- 'बेलारूस में परमाणु हथियार करेंगे तैनात' ◾CPI नेता ने BJP और RSS को हराने के लिए विपक्ष एकजुटता पर दिया जोर◾कांग्रेस ने किया बड़ा ऐलान, कर्नाटक में पार्टी की सरकार बनने पर मुसलमानों के लिए चार प्रतिशत आरक्षण बहाल करेंगे◾खरगे ने BJP के OBC समुदाय के अपमान वाले बयान पर किया पलटवार, भगोड़ों की निंदा करने पर इतना दर्द क्यों◾ खालिस्तान को लेकर प्रदर्शनों पर भारत ने कनाडा के उच्चायुक्त को किया तलब, 'कही स्पष्टीकरण की बात'◾राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराने के बाद कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ◾सरकार ने पान मसाला, तंबाकू पर अधिकतम GST सेस की सीमा तय की◾

अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम मना रहे हैं स्थापना दिवस, राष्ट्रपति और पीएम समेत बड़े नेताओं ने दी शुभकामनाएं

देश के उत्तर-पूर्वी राज्य मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य नेताओं ने रविवार को दोनों राज्य के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर सभी लोगों को मेरी तरफ से शुभकामनाएं। राज्य की प्राकृतिक सुंदरता शानदार है। इसके सांस्कृतिक परिदृश्य में जातीय-जनजातीय समूहों और भाषाओं की दुनिया की सबसे समृद्ध विविधता है।' आगे उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि राज्य में विकास तेजी से हो।

सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूँ : उपराष्ट्रपति 

उपराष्ट्रपति नायडू ने कहा, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूँ।’’ उन्होंने कहा कि हिमालय के विहंगम सौंदर्य से सजे इस प्रदेश की संस्कृति भारत की विविधता का श्रृंगार है। राष्ट्र की सुरक्षा में यहां के निवासियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। मिजोरम के निवासियों के लिए जारी एक संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मिजोरम के स्थापना दिवस के सुअवसर पर प्रदेशवासियों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।’’ उन्होंने कहा कि प्रकृति के अनुपम सौंदर्य और समृद्ध जैविक विविधता से संपन्न पूर्वोत्तर के इस प्रदेश की विशिष्ट वीर परंपरा रही है। प्रदेश की संस्कृति, भारत की विविधता को पूर्णता प्रदान करती है।

अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों छूएगा : पीएम मोदी 

प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोनों राज्यों को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के अछ्वुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की बधाई। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में योगदान की मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई ऊंचाइयों छूएगा।’’ मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजोरम संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम के लोगों को प्रकृति के साथ सछ्वाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूँ।’’

गृहमंत्री शाह नई भी किया ट्वीट 

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ‘‘मिजोरम के स्थापना दिवस पर मेरी ओर से मिजोरम के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य अपनी जीवंत संस्कृति और अछ्वुत लोगों के लिए जाना जाता है, जो देश के विकास के लिए जूनन हैं। राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छूता रहे।’’ शाह  ने एक अन्य ट्वीट  किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के स्थापना दिवस पर हमारी बहनों और भाइयों को बधाई। राज्य को अपार प्राकृतिक सुंदरता और मेहनती नागरिकों का आशीर्वाद प्राप्त है। आने वाले वर्षों में राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर बढ़ता रहे।’’ 

ओम बिरला और भाजपा अध्यक्ष ने नई शुभकामनाएं 

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मिजोरम के लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्राकृतिक सुंदरता, शांत ग्रामीण इलाकों और मिजोरम की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत बेजोड़ है। राज्य की प्रगति करता रहे और राष्ट्र के विकास में योगदान दे।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अरुणाचल प्रदेश के मेरे भाइयों और बहनों को उनके राज्य की स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई। अरुणाचल के लोग राष्ट्र के लिए समृद्ध योगदान दे रहे हैं। मैं आने वाले वर्षों में अरुणाचल प्रदेश की प्रगति के लिए प्रार्थना करता हूँ।’’ 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अरुणाचल प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पेमा खांडू के दूरदर्शी नेतृत्व में राज्य में निरंतर प्रगति हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य नई ऊंचाइयों और प्रगति को जारी रखे।