आर्यन ड्रग्स केस को लेकर NCB पर हमलावर शिवसेना-NCP, राउत ने शेयर किया VIDEO, मलिक बोले- ‘सत्यमेव जयते’

Summary :

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक वीडियो शेयर कहा कि एक गवाह से सादे कागज पर साइन कराने का आरोप चौंकाने वाला है। वहीं एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि सत्य ही जीतेगा।

क्रूज ड्रग्स पार्टी मामले में गिरफ्तार आर्यन खान को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में एक अलग ही भूचाल आ गया है। क्रूज ड्रग्स केस में गवाह प्रभाकर सेल ने कई चौकाने वाले खुलासे किए। इस बीच शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने एक वीडियो शेयर कहा कि एक गवाह से सादे कागज पर साइन कराने का आरोप चौंकाने वाला है। वहीं महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता शरद पवार ने कहा कि सत्य ही जीतेगा। 
शिवसेना सांसद ने रविवार को आर्यन का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “आर्यन खान मामले में गवाहों से एनसीबी द्वारा कोरे कागज पर दस्तखत कराना चौंकाने वाला है।यह भी खबर है कि बहुत बड़ी रकम की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा था कि ये केस महाराष्ट्र को बदनाम करने के लिए बनाए जा रहे है। यह सच होता दिख रहा है। पुलिस को इसका स्वत: संज्ञान लेना चाहिए।”


संजय राउत द्वार शेयर वीडियो में आर्यन खान केपी गोसावी के साथ दिख रहे हैं, जोकि क्रूज रेव पार्टी में गवाह हैं। छोटी सी क्लिप में दिख रहा है कि आर्यन खान केपी गोसावी के फोन में कुछ कह रहे हैं, जिसे रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह वीडियो केंद्रीय एजेंसी पर लग रहे आरोपों के बीच आया है। 


आर्यन खान से जुड़े इस ड्रग्स मामले में लगातार एनसीबी को घेर रहे महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने भी ट्वीट किया है। गवाह के इस खुलासे के बाद उन्होंने ट्वीट किया, “सत्य ही जीतेगा। सत्यमेव जयते।”

BJP का NCP पर निशाना, कहा- NCB अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए ताकि मलिक को परिणाम का पता चले

Desk Team