नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। वहीं एक बार फिर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला है। उन्होंने सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि मैं वतन में रहूंगा और कागज नहीं दिखाऊंगा।
एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा, जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वो सही मायने में मर्द-ए-मुजाहिद कह लाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाऊंगा कि मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत की मोहब्बत है।
गार्गी कॉलेज में एनुअल फेस्ट के दौरान छात्राओं से छेड़छाड़, पुलिस पर लगा तमाशबीन बने रहने का आरोप
बता दें की नागरिकता कानून को लेकर देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दिल्ली के शाहीन बाग में 15 से धरना प्रदर्शन जारी है। इसे पहले भी ओवैसी ने गृहमंत्री अमित शाह को सीएए पर आमना-सामना करने की चुनौती दी। हैदराबाद के सांसद ओवैसी ने अमित शाह द्वारा सीएए पर अखिलेश यादव, राहुल गांधी और ममता बनर्जी को बहस की चुनौती दिए जाने पर कहा कि उनसे क्यों बहस करेंगे, मुझसे करिए।


Download Android App
Download iOS App



