Happy to distribute appointment letters to 1,208 selected candidates for Health & Family Welfare and Home & Political departments at Sankardev Kalakshetra, Guwahati.
— Himanta Biswa Sarma (@himantabiswa) January 28, 2023
With 41,710 appointments so far, we are marching towards our goal of providing 1 lakh Govt jobs. pic.twitter.com/ddz5c5cP2J
शर्मा ने बाद में ट्वीट किया, ‘‘स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और गृह एवं राजनीति विभागों के लिए चयनित 1,208 उम्मीदवारों को गुवाहाटी के शंकरदेव कलाक्षेत्र में नियुक्ति पत्र दिए। अभी तक 41,710 नियुक्तियां हुई हैं, और हम एक लाख सरकारी नौकरियां देने के अपने लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं।’’
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार मारे गए सभी पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए नौकरियां सुनिश्चित करने के लिए रात-दिन एक करके काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘1996 से 2005 के बीच, राज्य में लगभग सभी समुदायों के अपने सशस्त्र संगठन थे।’’ सबसे बड़ी चुनौती उल्फा और बोडो समूहों से थी।