देश के उत्तर-पूर्व राज्य असम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण स्थिति काफी भयावह हो गई है। बाढ़ के कारण राज्य के करीब 28 जिलों के 19 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं 55 लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्थिति के बारे में राज्य के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि, सोनितपुर, होजई, कोकराझार, नालबारी, कामरूप, बाजाली और ढुबरी जिलों से मौत के मामले सामने आए हैं। इसके अलावा उन्होंने बताया कि, बारिश और बाढ़ के कारण 2,930 गांव पानी में डूबे हुए हैं।
कई इलाकों में हुआ भूस्खलन
असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि, बाढ़ के कारण करीब 410 जानवरों के बहने की भी शिकायत मिली है। वहीं, 43,338.39 हेक्टेयर की फसल भूमि भी जलमग्न हो गई है। इसके अलावा राज्य की लगभग सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राज्य सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 373 राहत शिविर बनाए गए हैं जिनमें करीब 1,08,104 लोग रह रहे हैं। इसके अलावा कई इलाकों में भूस्खलन की खबरें भी सामने आई है।

होजई जिले में डूबी नाव, तीन बच्चें लापता
इसके अलावा राज्य के होजई जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है जहां बाढ़ प्रभावित लोगों को ले जा रही एक नौका पलट गई और उसमें सवार तीन बच्चे लापता हो गए। खबरों के मुताबिक उस नाव पर 24 लोग सवार थे जिनमें से 21 लोगों को बचा लिया गया, और तीन बच्चों की तलाश जारी है। अधिकारियों ने बताया कि, शुक्रवार देर रात इस्लामपुर गांव से 24 लोग नाव पर सवार होकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे थे, तभी रायकोटा इलाके में उनकी नौका पानी में डूब गई।