झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी टिकट देने में युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देगी। श्री मरांडी आज यहां यूनीवार्ता के साथ बातचीत में कहा कि राज्य, समाज, गांव एवं परिवार को और संवारने में महिलाओं और युवाओं की अहम भागीदारी है। राज्य के विकास में सभी वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आगामी विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी महिलाओं और युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर टिकट देगी।
पूर्व मुख्यमंत्री ने केंद, सरकार के नये मोटर वाहन अधिनियम के तहत झारखंड जैसे गरीब राज्य के आम लोगों पर भारी जुर्माना लगाने के निर्णय को अहंकारी निर्णय करार देते हुए इसे अविलंब वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के गृह प्रदेश और संपन्न राज्य गुजरात में नये मोटर कानून को जब पूरी तरह लागू नहीं किया जा जा रहा है तो झारखंड जैसे गरीब प्रदेश में भी इसे लागू करने के बजाय जुर्माने की राशि पूर्वत रखा जाना चाहिए।झाविमो प्रमुख श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड की तुलना में गुजरात में प्रति व्यक्ति आय अधिक है। जनभावनाओं करे समझे बगैर इस तरह वाहन अधिनियम में जुर्माना राशि में वृद्धि कर भाजपा जनादेश का अनादर कर रही है।
श्री मरांडी ने मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा आदिवासी नेताओं के राज्य की जनता को गुमराह किये जाने के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि राज्य निर्माण के 19 वर्षो के दौरान लगभग 14 साल तक भाजपा की ही सरकार रही और केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ही अधिकांश समय तक तक मुख्यमंत्री रहे। उन्होंने कहा कि आदिवासी नेताओं पर मुख्यमंत्री के सभी आरोप निराधार है।
झाविमो प्रमुख ने विधानसभा चुनाव में राज्य की सभी 81 सीटों पर मुख्यमंत्री रघुवर दास की जीत दर्ज कराने के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह का दावा किया जाना जनता का अपमान है। राज्य की रघुवर सरकार मनोवैज्ञानिक दबाव बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की कार्यशैली से पिछले पांच वर्षों से झारखंड की जनता परेशान हैं। आमलोगों को कदम-कदम पर विभिन्न तरह की परेशानियों से जुझना पड़ रहा है।
श्री मरांडी ने उनकी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं के पार्टी छोड़ने के सवाल पर कहा कि राजनीति में नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहता है। उनकी पार्टी आम कार्यकर्ताओं के सुझाव और फैसले पर चलती है। इससे पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं पड़गा। इस क्रम में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट देने में उनकी पार्टी युवाओं एवं महिलाओं को प्राथमिकता देगी।
झाविमो अध्यक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा की तैयारी के संबंध में पूछने पर दावा किया कि झारखंड से जनविरोधी रघुवर दास सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए महागठबंधन की ओर से जबरदस्त एवं मजबूत तैयारी की जा रही है। विधानसभा चुनाव में राज्य की जनता मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास के बड़ -बड़ दावे की हवा निकाल देगी।
श्री मरांडी ने कहा कि सत्ता की बागडोर भाजपा के हाथों में ही है यदि ऐसी बात है तो सरकार को वैसे नेताओं पर कार्रवाई करने की हिम्मत दिखानी चाहिए। इस मौके पर झाविमो के केन्द्रीय कमेटी के सदस्य पिंटू अग्रवाल, जामताड़ जिला परिषद, की पूर्व सदस्य पुष्पा सोरेन, जिलाध्यक्ष धर्मेंद, सिंह बिट्टू भी मौजूद थे।