बीजेपी छोड़ हाल में ही कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व राज्य मंत्री बालेंदु शुक्ला को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंदप्रभाष शेखर ने आज आदेश जारी कर इस बात की जानकारी दी।
आदेश में कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर बालेंदु शुक्ला को कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। मध्य प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव से पहले बालेंदु शुक्ला ने कांग्रेस का हाथ थामा था। शुक्ला माधवराव सिंधिया के सहयोगी रहे हैं और वे राज्य में कई वर्षों तक कांग्रेस सरकार में मंत्री भी रहे।
तमिलनाडु : नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन में बॉयलर विस्फोट, 6 लोगों की मौत और 17 अन्य घायल
कुछ साल पहले वे बीजेपी में आ गए थे। बालेंदु शुक्ला अर्जुन सिंह, मोतीलाल वोरा और दिग्विजय सिंह मंत्रिमंडल में 13 साल तक मंत्री रहे। जानकारी के मुताबिक, ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने चलते बालेंदु नाराज थे।