पश्चिमी चंपारण : पश्चिमी चंपारण लोकसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 12,20,868 है। यहां भाजपा प्रत्याशी संजय जयसवाल जो पेशे से चिकित्सक एवं वैश्य समाज से आते है। इसके पिता मदन जयसवाल भी भाजपायी रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमीत शाह एवंं मुख्यमंत्री नीतिश कुमार इनके लिए चुनावी सभाकर कर चुके है रोड शो करने उडऩ खटोला से उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पहुंचे मगर रोड शो में भीड़ बहुत कम थी वहीं महागठवधन से रालोसपा प्रत्याशी वृजेश कुशवाहा हैं।
यह भी मुख्य रूप से शिक्षा एवं कारोबारी के रूप में जाने जाते है। अपने घर कटैय से चुनावी कार्यलय चलाते हैं। इनके प्रचार में तेजस्वी यादव, जीतन राम मांझी उपेन्द्र कुशवाहा मुकेश साहनी सभा को संबोधित कर चुके है। जातिय समीकरण अनुसार लगभग सबसे ज्यादा कुर्मी कोयरी मतदाता है। इस क्षेत्र में 6 विधान सभा क्षेत्र है। नौतन, चनपटिया, बेतिया, रक्सौल, सुगौली एवं नरकटियागंज। इस लोकसभा क्षेत्र में महागठवंधन प्रत्याशी को जातीय समीकरण में कम नहीं आंका जा सकता है।
नरकटियागंज विधानसभा क्षेत्र में पंजाब केसरी के पत्रकार को मतदाताओं ने कहा कि हमलोग प्रधानमंत्री भी के नाम पर वोटींग करते है लेकिन यहां के स्थानीय संासद डा. संजय जयसवाल क्षेत्र में घुमना तो दुर की बात है वहीं दिल्ली एम्स में इस क्षेत्र के मरीजों को भर्ती करना भी कठिन होता है। गांधी जी के सत्याग्रह से पश्चिमी चंपारण विश्व में विख्यात है वहीं इस क्षेत्र में मुलभुत समस्या शिक्षा स्वास्थ्य, जल की समस्या जस की तस बनी हुयी है। आजादी के 70 साल बाद भी गांधी जी का सपना जमीन पर नहीं उतर सका अब कब उतरेगा वापु की आत्मा हीं जानेगी।