लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

महाराष्ट्र का उद्धव बनने से पहले नीतीश ने बदला पाला, सताने लगा BJP की नई नीति का डर!

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर ‘पलटीमार’ कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर महागठनबंधन के साथ सियासी सफर में आगे बढ़ गए।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर ‘पलटीमार’ कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को छोड़कर महागठनबंधन के साथ सियासी सफर में आगे बढ़ गए। जदयू जिस तरह पार्टी तोड़ने का आरोप भाजपा पर मढ़ रही है, उससे यह साफ है कि नीतीश कुमार को महाराष्ट्र की कहानी बिहार में दुहराने का डर सताने लगा था।
 नीतीश के लिए अपनी सुविधा से पाला बदलना कोई नई बात नहीं है। इसके पहले भी वे भाजपा का साथ छोड़ते रहे हैं, लेकिन तब से अब की परिस्थितियां बदली हुई हैं।कहा जा रहा है आर.सी.पी. सिंह के केंद्रीय मंत्री बनने के बाद से ही जदयू की नाराजगी बाहर आने लगी थी। ऐसे में महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के सत्ता गंवाने के बाद सचेत जदयू कोई चांस भाजपा को नही देना चाह रही थी।
 बिहार में महाराष्ट्र को दोहराया जा रहा है
भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल बार बार कहते रहे हैं कि जदयू से करीब दोगुनी सीट होने के बाद भी भाजपा ने अपने किए वादे के मुताबिक नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया।जदयू के एक नेता कहते हैं कि भाजपा ने महाराष्ट्र में पहले क्या किया सबने देखा और बिहार में इसकी तैयारी थी। भाजपा ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे को सीएम तो बनाया लेकिन शिवसेना को तोड़ दिया।भाजपा नीतीश को सीएम बनाकर जदयू को तोड़ रही थी। कहा जा रहा है कि नीतीश कुमार को यह बात समझ आ गई कि बिहार में महाराष्ट्र दोहराया जा रहा है।जदयू के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार भी कहते हैं कि जदयू को कमजोर करने की कोशिश की जा रही थी, जिसे गांव का कार्यकर्ता भी बर्दाश्त नहीं कर सकता।
 चिराग पासवान की तरह जदयू के खिलाफ एक और साजिश 
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने तो यहां तक कहा कि जदयू के खिलाफ साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान की तरह जदयू के खिलाफ एक और साजिश चल रही है। आरोप यह लगे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के जरिए यह सब हो रहा है।
1660114278 nitish kumar
हालांकि भाजपा इन सभी आरोपों को खारिज कर रही है। भाजपा के नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि भाजपा ने जदयू को कभी कमजोर नहीं किया बल्कि उसे साथ लेकर चली।अब नीतीश ने राजग से अलग होकर फिर से महागठबंधन की सरकार चलाने की तैयारी कर रहे हैं, ऐसे में इतना तय माना जा रहा है कि भाजपा के नए सियासी ऑपरेशन से जदयू आशंकित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।