दुनिया की सबसे बड़ा राजनितिक दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार को हुए हमले के मामले में अभी तक 3 FIR दर्ज की जा चुकी हैं, जबकि सात लोगों की गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले में चार लोगों को फाल्ता थाना क्षेत्र तथा तीन लोगों को उश्ती थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। सातों व्यक्तियों को दंगा, लोकसेवक के काम में बाधा डालने सहित भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे कहा पत्थरबाजी के मामले में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ दो FIR दर्ज की हैं। जबकि एक FIR बीजेपी नेता राकेश सिंह के खिलाफ दर्ज की है। जिनपर भीड़ को भड़काने का आरोप लगा है। बता दें नड्डा के काफिले पर बृहस्पतिवार की सुबह तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने तब हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने दक्षिण 24 परगना जिला स्थित डायमंड हार्बर जा रहे थे।
भगवा दल के सूत्रों ने दावा किया कि हमले में वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के कई नेता घायल हो गए। हमले के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ दो स्वत: संज्ञान मामले दर्ज किए गए थे।