श्रीमद्भागवत गीता सार को गुजरात के स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया जाएगा। गुरुवार को गुजरात सरकार की ओर से जारी की गई नई शिक्षा नीति में इस बात का ऐलान किया गया है। बच्चों में अच्छे संस्कार और भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम शुरू किया गया है। अकादमिक सत्र 2022-23 के पहले चरण में बच्चों को भगवत गीता के उपदेश समझाए और पढ़ाए जाएंगे।
स्कूलों में प्रार्थना के दौरान भगवत गीता के उपदेश पढ़कर सुनाए जाएंगे
गुजरात के शिक्षा मंत्री जीतू वघानी ने कहा कि पहले कक्षा छठी से कक्षा बारहवीं तक के स्कूलों में ये कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। जीतू वघानी ने बताया कि स्कूलों में प्रार्थना के दौरान भगवत गीता के उपदेश पढ़कर सुनाए जाएंगे। इसके अलावा स्कूलों में भगवत गीता के ज्ञान के आधार पर कई तरह के क्विज भी होंगे। इसके अलावा बच्चों के बीच गीता श्लोक, श्लोकपूर्ति, वकतृत्व, निबंध, नित्य, चित्र, और क्विज कंपीटिशन भी होगा जिसका आधार भगवत गीता होगा।
गुजरात सरकार के इस फैसले को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा
बच्चों में गीता का ज्ञान और उसके मूल्यों की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम शुरू किया गया है। गुजरात सरकार के इस फैसले को चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। गुजरात में नवंबर या दिसंबर में चुनाव होने की संभावना है। गुजरात में मौजूदा बीजेपी सरकार का कार्यकाल अगले साफ फरवरी में खत्म हो रहा है लिहाजा अनुमान लगाया जा रहा है कि राज्य में दिसंबर तक चुनाव कराए जा सकते हैं।
बीजेपी सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों में 99 सीटों पर जीत दर्ज की
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटे हैं और बहुमत के लिए 92 सीटें लाना जरूरी है। प्रदेश में मौजूदा बीजेपी सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों में 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस के खाते में 77 सीटें और अन्य ने 6 सीट पर जीत हासिल की थी। गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसूचित जाति और 27 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।