पटना : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष कौकब कादरी ने बयान जारी कर कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा का बिहार में सुपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि बिहार से लेकर केन्द्र सरकार तक सरकार का विकास भटक कर विनाश के रास्ते पर चल रहा है। बिहार में जंगलराज से भी भयावह स्थिति है। अपराधियों की चौतरफा मौज है। उनको सरकारी संरक्षण प्राप्त है।
बैंक लूट, डकैती, चेन स्नौचिंग, हत्या, अपहरण और अब पाश्विक व्यवहार वाला मॉब लिंचिंग की बेतहाशा बढ़ती घटना पर भी सरकार आंख बंद कर इसे प्रश्रय देने में लगी है। उन्होंने कहा कि समाज को लड़वाने के सिवा भाजपा किसी तरह का कोई कार्य नहीं कर सकती। राम मंदिर ना बना, ना ये बनबाएंगे।
अटल जी का कई क्विंटल अस्थि ये कहां से लाये? इन्हें बताना चाहिए था, अटल जी को भुल कांग्रेस नेता व पूर्व अध्यक्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को पकड़ कांग्रेस का प्रचार कर रहे हैं। देश मोदी की ठगी का शिकार हुआ अब राहुल जी से दिल लगा चुका है।