भाजपा और शिवसेना साथ मिलकर लड़ सकती है लोकसभा चुनाव : पवार

Summary :

पवार ने कहा, भाजपा और शिवसेना लोकसभा चुनाव के लिये हाथ मिला सकते हैं लेकिन हो सकता है वे राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ ना आएं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार ने अनुमान व्यक्त किया है कि भाजपा और शिवसेना आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर चुनाव लड़ सकती है लेकिन हो सकता है वे महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लिये साथ न आएं। पवार ने शुक्रवार रात संवाददाताओं के साथ बातचीत में दोनों चुनाव एक साथ कराये जाने की संभावनाओं को खारिज कर दिया और कहा कि ‘स्थिति बदल गई है।’

केन्द्र पिछले कुछ समय से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने की संभावना टटोल रहा है। इस साल की शुरूआत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराये जाने पर ‘व्यापक’ बहस करने का आह्वान करते हुये कहा था कि इससे धन की बचत होगी।

पवार ने कहा, ”भाजपा और शिवसेना लोकसभा चुनाव के लिये हाथ मिला सकते हैं लेकिन हो सकता है वे राज्य विधानसभा चुनाव के लिए एक साथ ना आएं।” केन्द्र और राज्य में सत्ता में साझीदार होने के बावजूद भाजपा और शिवसेना के बीच तनावपूर्ण संबंध हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार का बड़ा एलान, नहीं लड़ेंगे 2019 लोकसभा का चुनाव, ये है वजह !

Desk Team