पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले चुनावों से पहले ही सियासत गरमाई हुई है। राज्य की कानून व्यवस्था पर चिंता दर्ज कराते हुए बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से राज्य में जल्द से जल्द आदर्श आचार संहिता लागू करने की मांग की।
आयोग से मुलाकात के बाद बीजेपी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे राज्यसभा सांसद स्वपन दासगुप्ता ने कहा, हमने चुनाव आयोग से कहा है कि पश्चिम बंगालमें असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए, आदर्श आचार संहिता जल्द से जल्द लागू की जानी चाहिए। वहीं बीजेपी सचिव सब्यसाची दत्ता ने कहा, राज्य में हालात कश्मीर से भी बुरे हो गए हैं।
गोरक्षा कानून के खिलाफ कर्नाटक विधान परिषद में हंगामा, कांग्रेस ने डिप्टी चेयरमैन को चेयर से हटाया
बीजेपी ने चुनाव आयुक्त को राज्य में हो रही हिंसा और कानून व्यवस्था को लेकर दो पेज का ज्ञापन सौंपा। इसमें नड्डा के काफिले पर हुए हमले को निंदनीय बताते हुए कहा गया कि टीएमसी को सरकारी कर्मचारी समर्थन दे रहे हैं, ऐसे हालात में प्रदेश में निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया जा सकता है। लिहाजा प्रदेश में जल्द से जल्द आदर्श आचार संहित को लागू किया जाए।
गौरतलब है कि बंगाल दौरे के दौरान बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर हुए हमले के बाद से बीजेपी टीएमसी पर हमलावर है। पार्टी कार्यकर्ताओँ की हत्या पर बीजेपी लगातार राज्य में बिगड़ी कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रही है।


Download Android App
Download iOS App



