कंगना रनौत के मुंबई को पीओके बताने वाले बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत तेज हो गई है। पक्ष हो विपक्ष के नेताओं के बीच बयान बाजी तेज हो गई है। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने गलत बयान दिया लेकिन देश में कानून के राज के तहत रनौत को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।
फडणवीस ने कहा कि कानून के राज में तो आतंकवादी को भी सुरक्षा देनी पड़ती है कि कहीं उस पर हमला न हो जाए, रनौत तो फिर भी एक कलाकार हैं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रनौत ने बॉलीवुड में मादक पदार्थों के सेवन पर आवाज उठाई थी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया करवाई है।
हालांकि, फडणवीस ने कहा कि भाजपा रनौत के उस बयान का समर्थन नहीं करती जिसमें उन्होंने मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से की थी। विधानसभा में विपक्ष के नेता फडणवीस ने विधान भवन के बाहर संवाददाताओं से कहा, “किसी व्यक्ति को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है। इसलिए, हालांकि हम कंगना रनौत के बयान का समर्थन नहीं करते, और कोई भी नहीं करेगा, फिर भी उनको सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी है।”


Download Android App
Download iOS App



