मध्य प्रदेश की सियासी उठापटक पर पूर्णविराम लगाते हुए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही राज्य की कांग्रेस का सत्ता से जाना तय हो चुका है। इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कमलनाथ के इस्तीफे को जनता की जीत करार दिया है।
सिंधिया ने ट्वीट कर लिखा, मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस्तीफे का ऐलान कर दिया है।
मध्य प्रदेश में आज जनता की जीत हुई है। मेरा सदैव ये मानना रहा है कि राजनीति जनसेवा का माध्यम होना चाहिए, लेकिन प्रदेश सरकार इस रास्ते से भटक गई थी। सच्चाई की फिर विजय हुई है। सत्यमेवजयते।
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) March 20, 2020
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को फ्लोर टेस्ट से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर इस्तीफे का ऐलान करते हुए राज्यपाल लालजी टंडन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे का ऐलान करते हुए कमलनाथ ने कहा, मैंने अपने राजनीतिक जीवन में हमेशा मूल्यों का पालन किया है। और उन्हीं मूल्यों का पालन करते हुए मैंने इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।
मैं राज्यपाल को इस्तीफा सौंपने जा रहा हूं। लेकिन ये बीजेपी को रास नहीं आया। हमारी सरकार पर किसी तरह का आरोप नहीं लगा, बीजेपी ने किसानों के साथ धोखा किया लेकिन हमें उनके लिए काम नहीं करने दिया। उन्होंने आगे कहा बीजेपी याद रख ले कल भी आएगा। उन्होंने कहा कि जनता बीजेपी को कभी माफ़ नहीं करेगी।


Download Android App
Download iOS App



