BREAKING NEWS

दिल्ली विधानसभा कमेटी ने आईएएस आशीष मोरे को जारी किया समन◾बिहार कांग्रेस में आंतरिक कलह की उभरने लगी तस्वीर, कभी भी हो सकता है राजनीतिक विस्फोट◾ओडिशा ट्रेन हादसे की जांच के लिए आयोग बनता तो बेहतर होता - दिग्विजय सिंह◾यमुना डूब क्षेत्र में चला नोएडा प्राधिकरण का बुलडोजर, 32 फार्म हाउस जमींदोज◾दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जा रही Air India की फ्लाइट के इंजन में आई खराबी, Russia में हुई इमरजेंसी लैंडिंग◾उत्तर प्रदेश में एक परिवार एक पहचान ID बनाने के लिए पोर्टल लॉन्च ◾‘...लेकिन हम भीख नहीं मांगेंगे’, जम्मू-कश्मीर में चुनाव पर बोले नेशनल कांफ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला◾धर्म विचारों का विषय है, राजनीतिक प्रचार का विषय नहीं - पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ◾Ghaziabad Conversion Case: कट्टरपंथियों का पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने! स्टेट-सेंट्रल एजेंसियां हुई सतर्क ◾पुल गिरने की जांच जल्द से जल्द पूरी करने की कोशिश करेंगे - बिहार पथ निर्माण विभाग◾पश्चिम बंगाल के 31 यात्री अभी भी लापता, घायलों से मिलने के लिए सीएम ममता बनर्जी ओडिशा के दौरे पर◾Calcutta HC ने MGNREGA फंड को लेकर केंद्र से मांगी रिपोर्ट ◾नया कश्मीर आकार ले रहा है, जी 20 के सफल सम्मेलन के कुछ दिन बाद बोले एल-जी मनोज सिन्हा◾MP: स्कूल में हिजाब विवाद के बाद शिक्षा अधिकारी पर फेंकी स्याही, लगे "जय श्री राम" के नारे◾अंग्रेजी में विज्ञान, गणित पढ़ाने को लेकर असम सरकार के इस कदम के खिलाफ छात्र संघ ने किया विरोध ◾उत्तराकाशी कालिंदी ट्रैक पर फंसे 14 ट्रैकर, गाइड की मौत, सेना से मांगी मदद ◾ आधिकारिक विदेश दौरे के लिए दिल्ली शिक्षा मंत्री ने HC का रुख किया ◾साजिश या दुर्घटना! ओडिशा ट्रेन हादसे के मामले में CBI ने दर्ज की FIR◾मणिपुर में नहीं थम रही हिंसा, उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में BSF का जवान शहीद◾जम्मू-कश्मीर: एलजी मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के प्रसाद सह स्मारक काउंटर का उद्घाटन किया, प्रसाद घरों तक पहुंचाने के लिए एक कूरियर सेवा ◾

झारखंड विधानसभा में BJP नेता ने कुर्ता फाड़ा, CM हेमंत सोरेन ने कहा भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी

झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायकों के हंगामे और एक विधायक द्वारा सदन में कुर्ता फाड़ने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हंगामे को भाजपा की नौटंकी करार दिया है। सोरेन ने कहा कि भाजपाइयों ने सदन की गरिमा तार-तार कर दी है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष रवींद, नाथ महतो ने कहा कि जिन सदस्यों ने सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण किया है, उस पर जांच कराई जाएगी। विधानसभा की कार्यवाही आज शुरू होते ही सत्ता पक्ष के विधायकों ने मंगलवार को सदन में भाजपा विधायकों के आचरण को शर्मनाक बताते हुए विरोध जताया।

कांग्रेस नेता ने कहा, महिलाओं का नहीं हो रहा सम्मान

कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि देश-राज्य में महिलाओं का सम्मान खत्म किया जा रहा है। विधायक इरफान अंसारी ने कहा कि कल भाजपा विधायक मनीष जायसवाल ने उन्हें बांग्लादेशी कह दिया। वे फर्जी रामभक्त हैं। कल मनीष जायसवाल ने सदन में कुर्ता फाड़ा था। आज धोती पहनकर आए हैं। क्या वह धोती भी फाड़गे? यह आचरण गलत है। इसपर कार्रवाई होनी चाहिए। इसपर स्पीकर ने कहा कि वे इसकी जांच कराएंगे।

सीएम ने लोकसभा नहीं चलाने देने के लिए भाजपा की आलोचना की

इधर, विपक्ष भाजपा के हंगामे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकसभा आज के दिन ठप है। पहली बार हो रहा है कि सत्ता पक्ष ने ही लोकसभा को बाधित कर रखा है। झारखंड में भी ये लोग ऐसा ही आचरण कर रहे हैं। वे विधानसभा में कपड़ फाड़कर खुद के रामभक्त होने का दावा कर रहे हैं। कपड़ फाड़ना, तरह-तरह का रूप धारण करना ही इनकी नियति है। इनपर सवाल उठ रहे हैं। सवालों से बचने के लिए ये नौटंकी करते हैं