लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

कांग्रेसी नेता को गोली से उड़ाया

सुभाष विश्वास के न आने के बाद पंचायत खत्म हो गई थी। उसके बाद सुभाष अपने पुत्रों के साथ कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष डा. नीरज राय बढ़ोई की दुकान पर पहुंचा।

रुद्रपुर : ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में संजयनगर खेड़ा में शुक्रवार को दिनदहाड़े भाजपा समर्थकों ने कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया। गुस्साई भीड़ ने हत्यारोपी के पिता भाजपा नगर उपाध्यक्ष को पकड़ कर लात घूंसों से जमकर पीटा। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में वार्ड 11 में दुर्गा पूजा कमेटी को लेकर विवाद था।

बताते हैं कि भाजपा के नगर उपाध्यक्ष सुभाष विश्वास दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष थे, जिन पर हिसाब न देने का आरोप था। जिस कारण कुछ महीने पहले सुभाष विश्वास को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। बाद में कमल मंडल को अध्यक्ष बनाया गया। सुभाष से हिसाब मांगा जा रहा था, लेकिन वह हिसाब नहीं दे रहा था।

शुक्रवार को भी सुबह आठ बजे दुर्गा पूजा मैदान में पंचायत बुलाई गई थी, लेकिन सुभाष नहीं पहुंचा। इस दौरान लोगों ने सुभाष विश्वास पर लाखों रुपये हड़पने का आरोप भी लगाया। सुभाष के न आने के बाद पंचायत खत्म हो गई थी। आरोप है कि उसके बाद सुभाष अपने पुत्रों के साथ कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष डा. नीरज राय बढ़ोई की दुकान पर पहुंचा। सुभाष के पुत्र ने डा. नीरज के माथे पर तमंचा सटा कर गोली मार दी।

मौके पर पहुंचे दो पुलिस कर्मियों को भीड़ ने दौड़ाया
गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कांग्रेस नेता की हत्या से गुस्साई भीड़ ने सुभाष विश्वास को पकड़ लिया और लात घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर दो पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो गुस्साई भीड़ ने दोनों पुलिस कर्मियों को दौड़ा दिया। इसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब तक पूर्व मंत्री बेहड़ भी मौके पर पहुंच चुके थे। उन्होंने गुस्साए लोगों को समझा-बुझा कर शांत किया। प्रशासन ने मौके पर पीएसी तैनात कर दी है।

कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मौके पर पहुंच कर जताया आक्रोश
सूचना मिलने पर एसपी क्राइम कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह अस्पताल पहुंच गए। यहां सबसे पहले कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह, नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, पूर्व सांसद डा. महेंद्र सिंह पाल, पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, कांग्रेस नेता नंदलाल पहुंचे।

उन्होंने पीडि़त परिजनों से बात की। उसके बाद सभी नेता पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। कांग्रेस नेताओं ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि इस मामले में पुलिस की लापरवाही रही है।

– सुरेंद्र तनेजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।