प्रियंका गांधी को लेकर बिहार सरकार के मंत्री ने विवादित बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि सुंदर चेहरे के आधार चुनाव नहीं जीते जाते हैं। उन्होंने इस बयान में प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा को लेकर भी बोला। उन्होंने कहा कि प्रियंका, भ्रष्ट रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिनका नाम जमीन घोटाले में शामिल है। गौरतलब है की प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के बाद से ही सभी पार्टियां अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रही है।
बिहार सरकार में मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता विनोद नारायण झा ने कहा, “सुंदर चेहरों के आधार पर वोट नहीं पड़ते। वे रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जो जमीन घोटाला और कई भ्रष्टाचार केस में शामिल हैं। वे सुंदर हैं उसके अलावा उनकी कोई राजनीतिक उपलब्धियां नहीं है।”
इससे पहले, गुरूवार को बिहार के उप-मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा- “बीजेपी के लिए यह चिंता की बात नहीं है। ऐसा होना भी क्यों चाहिए जब उनकी एंट्री से हमें उल्टा मदद मिलेगी। गौरतलब है कि बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया।
प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव के तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी दी गई है। इस प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रियंका गांधी लोकसभा चुनाव भी लड़ सकती हैं।


Download Android App
Download iOS App




