लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने शत्रुघ्न सिन्हा पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस भाई-बहन, मां-बेटे को बचाने में व्यस्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बगैर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस की वंशवादी राजनीति पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने किसी नेता का नाम लिए बगैर सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी पर कटाक्ष किया। नड्डा ने कहा, चाहे कांग्रेस हो या कोई दूसरी क्षेत्रीय पार्टी, लोग अपने भाई-बहन, मां-बेटे को बचाने में व्यस्त हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उत्तराखंड भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। नड्डा ओर से की गई यह टिप्पणी महत्व रखती है, क्योंकि यह कांग्रेस की ओर से बॉलीवुड अभिनेता से राजनेता बनें शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को टिकट देने के तुरंत बाद की गई है, जिसे व्यापक रूप से कांग्रेस को कैडर में परिवार को बढ़ावा देने के रूप में देखा जा रहा है।
अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों पर कटाक्ष करते हुए नड्डा ने कहा, अगर एक पार्टी का कार्यालय किसी राजनेता के घर से चलता है तो वह पार्टी केवल उस व्यक्ति से संबंध रखती है। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरी पार्टियों की बात करें तो उनका परिवार ही पार्टी बन गया है, जबकि भाजपा के मामले में पार्टी ही उनका परिवार है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जहां तक वर्चुअल संबोधन (जनता को ऑनलाइन संबोधित करना) की बात है, तो अन्य राजनीतिक दलों ने भाजपा की नकल करना शुरू कर दिया है। नड्डा ने कहा कि हालांकि भाजपा की तुलना में उनके वर्चुअल संबोधन में कुछ ही लोग शामिल होते हैं।
नड्डा ने दावा किया, अन्य राजनीतिक दल हमारी नकल कर रहे हैं। जब हमारी वर्चुअल बैठकें होती हैं तो लाखों लोग हमारे साथ जुड़ते हैं, लेकिन जब अन्य राजनीतिक दल वर्चुअल बैठकें करते हैं, तो हजारों लोग कम हो जाते हैं। अपने संबोधन के दौरान नड्डा ने राष्ट्रव्यापी बंद की अवधि के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति, सामाजिक न्याय और भाजपा की ‘मदद’ के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 5 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।