पीएफआई की रैली में भड़काऊ बयानबाजी पर भाजपा का पलटवार कहा -केरल कश्मीर की राह पर

Summary :

केरल में पीएफआई की एक रैली के दौरान एक नाबालिग द्वारा भड़काऊ नारेबाजी का कथित वीडियो सामने आने के बाद, भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता टॉम वडक्कन ने सोमवार को कहा कि केरल ‘पहले का कश्मीर’ बनने की राह पर है।

वड़क्कन ने साधा कांग्रेस व वामदलों पर निशाना 
वडक्कन ने राज्य की वाम लोकतांत्रिक मोर्चे की सरकार और कांग्रेस पर भी निशाना साधा और आरोप लगाया कि उन्हें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) की ओर से, विशेष रूप से पंचायत स्तर पर राजनीतिक समर्थन मिलता है। उन्होंने कहा कि पीएफआई ने हिन्दुओं और ईसाइयों के विरुद्ध यह नारा लगवाने के लिए लड़के का इस्तेमाल किया कि “उन्हें अपने अंतिम संस्कार की तैयारी करनी चाहिए।”
भाजपा प्रवक्ता ने कहा केरल कश्मीर बनने की राह पर 
वडक्कन ने कहा, “कश्मीर में कश्मीरी पंडितों के मारे जाने से पहले हम यह कई बार सुन चुके हैं और टुकड़े-टुकड़े गिरोह के मुंह से भी सुन चुके हैं। राष्ट्रविरोधी प्रकृति के कई प्रदर्शनों में भी यह कहा जाता है।” उन्होंने कहा, “दुखद किंतु सत्य है कि केरल पहले का कश्मीर बनने की राह पर है।”
 
Desk Team