BREAKING NEWS

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- 'भगवान राम हमारी पहचान हैं, केवल पत्थर या लकड़ी की मूर्ति नहीं'◾मध्यप्रदेश : इंदौर में रामनवमी पर बड़ा हादसा, गिरी मंदिर की छत, कुएं में गिरे लोग, Rescue Operation जारी◾पीएम ने सेमीकंडक्टर कंपनी एनएक्सपी के सीईओ से मुलाकात की और कंपनी की स्थिति में संभावित बदलाव पर चर्चा की◾नफ्तारी भाषण पर SC के फैसले के बाद बोलें सिब्बल, 'कुछ लोगों की राजनीति सिर्फ नफरत पर आधारित है'◾कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार करेगी समीक्षा बैठक◾गुरुग्राम : Finance Company के कर्मचारी ने कुर्सी को लेकर हुए विवाद के बाद अपने Colleague को मारी गोली ◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने रामनवमी की दीं शुभकामनाएं ◾PM मोदी ने क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की◾तीन अद्भुत बड़े संयोग: राम नवमी पर इन 3 लोगों की चमकने वाली है किस्मत◾CBI ने BSF के तीन चिकित्सा अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की FIR ◾आज का राशिफल (30 मार्च 2023)◾पाकिस्तान में भुखमरी जैसे हालात: मुफ्त आटा लेना के प्रयास में 11 लोगों की मौत, 60 घायल◾AAP को तत्काल राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दें, संजय सिंह की EC से मांग◾अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार◾National Anthem Disrespect Case: ममता बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने पुलिस को दिए जांच के निर्देश◾हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, फसल बीमा न कराने वाले किसानों को भी मिलेगा हर्जाना ◾30 मार्च को उत्तराखंड का दौरा करेंगे गृहमंत्री अमित शाह, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल ◾CM केजरावाल ने कहा- PM मोदी जब प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे तब पूरा देश होगा भष्ट्राचार मुक्त◾राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा- स्वस्थ लोकतंत्र के लिए सही जानकारी आक्सीजन के समान◾कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शमा मोहम्मद ने केंद्र पर बोला हमला, कहा- मोदी ने 'परम मित्र' अडानी को बचाने के लिए लोकतंत्र को पहुंचाया नुकसान ◾

बीरभूम हिंसा: तृणमूल कांग्रेस नहीं.. तालिबानी मानसिकता कांग्रेस है TMC, BJP बोली- CBI जांच से ममता हताश

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के बीरभूम में हुई हिंसा मामले को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हताश हैं। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस को तालिबानी मानसिकता कांग्रेस कहें तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। 

बंगाल में न्याय होना मुमकिन ही नहीं :संबित पात्रा

उन्होंने कहा कि बीरभूम मामले में हम न्यायपालिका को धन्यवाद देते हैं। तीन दिन पहले ममता बनर्जी बीरभूम में जाकर भाजपा को घेरने की चेष्टा कर रही थी। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। न्यायालय को भी लगता है कि बंगाल में तो न्याय हो ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि तृणमूल के नेता अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उनके विधायक भाजपा के समर्थकों को धमकाते हैं।

नरसंहार का मजाक बनाना निंदनीय 

पात्रा ने कहा 'आज हमने अखबार में लेख पढ़े कि 350 क्रूड बम बीरभूम में मिले हैं। पश्चिम बंगाल बम और बारूद के ढेर पर बैठा है। उसे सुलगाने का काम खुद तृणमूल के विधायक अपनी धमकियों से कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है। राज्य में हुए पिछले कई चुनाव में भी इस तरह की धमकियां दी गई थीं।' उन्होंने‘कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कई राज्यों ने कश्मीर फाइल्स को कर मुक्त किया, कुछ ने नहीं किया, यह राज्य सरकारों का निर्णय है, लेकिन नरसंहार का मजाक बनाना निंदनीय है।