तेलंगाना विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लमीन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि ”भाजपा मुसलमान मुक्त भारत चाहती है।” एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हैदराबाद को एआईएमआईएम मुक्त बनाने वाले कथित बयान को लेकर उन पर और उनकी पार्टी पर जोरदार हमला किया।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ”मजिलस मुक्त नहीं, आप मुस्लिम मुक्त भारत चाहते हैं। आप भारत से मुसलमनों का विनाश चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि संविधान के तहत मुस्लिम अल्पसंख्यकों को अधिकार हासिल हैं। हैदराबाद से लोकसभा सदस्य ओवैसी भाजपा और उसकी नीतियों के मुखर आलोचक हैं। तेलंगाना में सात दिसंबर को चुनाव होना है।


Download Android App
Download iOS App



