मसूरी : मसूरी के एक होटल में आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम का क्षेत्रीय विधायक गणेश जोशी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पत्र दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक जोशी ने कहा कि जनता का भाजपा पर विश्वास बढा है और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता का विश्वास अर्जित किया है,जिस कारण लोकसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है।
वहीं उतराखंड में भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 65 विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की है,जो इस बात का संकेत है आने वाले समय में काग्रेस पार्टी का कोई नाम लेने वाला नहीं रहेगा। जोशी ने कहा कि आज से भाजपा का सदस्यता अभियान शुरू हो गया है जो 11 अगस्त तक चलेगा,जिसमें बीस प्रतिशत नये सदस्य बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने देहरादून में गत 6 जुलाई को शुरू किया था।
उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जनसंघ का गठन किया था इसलिए उनक जन्म दिन पर भाजपा ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। इस मौके पर सदस्यता प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने भाजपा में शामिल होने वाले सदस्यों को पार्टी की नीति से अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष मोहन पेटवाल ने भाजपा में शामिल होने वालों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा जन सरोकारों के लिए कार्य करती रहेगी। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे सदस्यता अभियान में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाएं।
इस मौके पर धनप्रकाश अग्रवाल, उपाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, मुकेश लाल, भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राकेश रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष मीरा सुरियाल, महामंत्री कमल शर्मा, मीरा सकलानी, रवीद्र गोयल, अरविंद सेमवाल, धर्मपाल पंवार, मुकेश धनाई, सुरेश गोयल, अनीता सक्सेना, सहित बडी संख्या में पार्टी कार्यक्रर्ता मौजूद रहे।