देहरादून : प्रदेश भर में रुक रुककर हो रही बारिश कहर बरपा रही है। बद्रीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास यात्रियों की बस के ऊपर पहाड़ी से बोल्डर गिर गया, जिसमें अब तक सात यात्रियों की मौत की सूचना है। वहीं, छह लोग घायल हैं। बस में 13 सवार थे। यह हादसा लामबगड़ में मंगलवार सुबह नौ बजे हुआ। एसडीआरएफ, पुलिस, प्रशासन की टीम और स्थानीय लोग रेस्क्यू कार्य में लगे हुए हैं। सभी यात्री मुंबई के बताए जा रहे हैं।
प्रशासन के मुताबिक अब तक नौ घायलों को पांडुकेश्वर के अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका है। इन घायलों में पांच यात्री हैं, जबकि एक जेसीबी चालक है, जो वहां बस के ऊपर आया मलबा हटाने के लिए आया था। घटना मंगलवार सुबह की है। तीर्थयात्री एक बस से बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे थे। इसी दौरान लामबगड़ के पास पहाड़ी से बस के ऊपर बोल्डर गिरने लगे। कुछ ही देर में बस मलबे में दब गई।
सूचना पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू आपरेशन चालकर छह लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया। घायलों यात्रियों को पांडुकेश्वर चिकित्सालय लाया गया है। वहीं, अभी सात लोगों के मलबे में फंसे हुए हैं। पुलिस के अनुसार, हादसे में पांच यात्रियों की मारने की आशंका हैं।