हरिद्वार : बसपा ने घंटों मंथन के बाद आखिरकार निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कोटद्वार नगर निगम से शोभा बहुगुणा भंडारी और हल्द्वानी से शिव गणेश को महापौर का प्रत्याशी बनाया है इसके अलावा पार्टी ने प्रदेश की नौ नगर पालिकाओं के अध्यक्ष और नौ नगर पंचायत अध्यक्षों के टिकट भी घोषित कर दिए हैं।
हरिद्वार के शिवालिक नगर स्थित प्रदेश कार्यालय पर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान ने सूची पर मुहर लगाई। इस मौके पर कार्यालय में पार्टी नेता प्रशांत राय, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित रहे।
बसपा के घोषित प्रत्याशी
नगर निगम महापौर के घोषित प्रत्याशी में कोटद्वार-शोभा बहुगुणा भंडारी, हल्द्वानी-शिव गणेश। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद अध्यक्ष में हरिद्वार शिवालिक नगर-धनपाल धीमान, लक्सर-अरुण सिंह, पौड़ी-महंगीराम बौद्ध, गदरपुर-मकसूदी बेगम, किच्छा-भृगुराशन राव, नैनीताल -रईस अंसारी, भाकली-हरेंद्र आर्य, जसपुर-मुमताज बेगम, सितारगंज-इक्शाद अहमद पटौदी।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष के घोषित प्रत्याशियों में भगवानपुर-सुशील कुमार, झबरेड़ा -दीपक सैनी, लंढौरा -खलील अहमद, तिलवाड़ा -मीना भारती, भीमताल -महमूद खान, सुल्तानपुर पड़री -विनोद भारती, कालाढूंगी -आसमा, महुआ डाबरा -रईस अहमद और पिरान कलियर से मौ. इमरान के नामों पर मुहर लगाई गई है।
निकाय चुनाव की सभी तैयारियां समय पर हों
– संजय चौहान


Download Android App
Download iOS App



