‘बुली बाई’ ऐप को लेकर देश में विवाद बढ़ता जा रहा है। इस बीच मुंबई पुलिस की साइबर ब्रांच ने बेंगलुरु के 21 वर्षीय युवक को हिरासत में लिया है। युवक इंजीनियरिंग का छात्र है। वह बुलीबाई के पांच फॉलोअर्स में से एक है। हालांकि पुलिस ने छात्र की पहचान का खुलासा नहीं किया है।
पुलिस ने मेजबान मंच ‘गिटहब’ के ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड किए जाने की शिकायत मिलने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। अधिकारी ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।
पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ IT एक्ट और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। दिल्ली पुलिस ने भी इस विवाद को लेकर गिटहब प्लेटफॉर्म से यह मोबाइल ऐप डेवलप करने वाली की जानकारी मांगी है। साथ ही ट्विटर को अपने प्लेटफार्म से इससे जुड़ा आपत्तिजनक कंटेट हटाने को कहा है।
‘बुल्ली बाई’ ऐप और धर्म संसद पर PM मोदी की चुप्पी को लेकर जावेद अख्तर ने उठाए सवाल
इस मामले में दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग ने भी संज्ञान लिया है। मुंबई साइबर पुलिस थाने ने ऐप को विकसित करने वालों और इसे प्रोत्साहित करने वाले ट्विटर हैंडल के खिलाफ भी मामला दर्ज किया था। सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की अनुमति के बिना उनकी तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें ‘बुली बाई’ ऐप पर ‘नीलामी’ के लिए सूचीबद्ध किया गया।
एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा हुआ है। यह ऐप ‘सुली डील्स’ की तरह है, जिसके कारण पिछले साल इसी तरह का विवाद पैदा हुआ था। दरअसल, कुछ प्रमुख हस्तियों सहित सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं की छेड़छाड़ की गई तस्वीरें बिना अनुमति के ‘बुल्ली बाई’ ऐप पर अपलोड करके उन्हें ‘नीलामी’ के लिए रखा गया है। एक साल से भी कम समय में दूसरी बार ऐसा हुआ है। यह ऐप पिछले साल विवादों में आए ‘सुल्ली डील्स’ की तरह ही है।