रायगढ़ जिले में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना रविवार रात में हुई। पुणे में एक समारोह में हिस्सा लेने के बाद परिवार के पांच सदस्य कार से मुंबई लौट रहे थे।
महाराष्ट्र कैबिनेट विस्तार : अशोक चव्हाण समेत आज कांग्रेस के 10 विधायक लेंगे मंत्री पद की शपथ
पुलिस निरीक्षक धनाजी क्षीरसागर ने बताया, ‘‘ प्रतीत होता है कि खपोली में कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा जिसके बाद वाहन मुंबई-पुणे एक्सप्रेव पर सड़क विभाजक से जा टकराया।’’ उन्होंने बताया कि कुछ स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। पीड़ित मुंबई के अंधेरी नगर के हैं।