लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

नाम बदलने से क्या इतिहास बदल जाता है, नौटंकी और धोखे के अलावा कुछ नहीं है: दिग्विजय

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करने के सिलसिले में आज कहा कि क्या नाम बदलने से इतिहास बदल जाता है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह ने भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर करने के सिलसिले में आज कहा कि क्या नाम बदलने से इतिहास बदल जाता है। 
यह सब केवल नाटक, नौटंकी और धोखा के अलावा कुछ नहीं है 
राज्यसभा सांसद सिंह ने आदिवासी बहुल मंडला जिला मुख्यालय पर कांग्रेस के जन जागरण अभियान की शुरूआत के अवसर पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान एक सवाल के जवाब में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि स्टेशन का नाम रानी कमलापति के नाम पर रखा गया, इसमें उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। क्या नाम बदलने से इतिहास बदलता है। 
लेकिन यह भी विचारणीय है कि क्या राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रानी कमलापति के सीहोर जिले में स्थित जर्जर किले को दुरुस्त कराया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने कहा कि दरअसल यह सब केवल नाटक, नौटंकी और धोखा के अलावा कुछ नहीं है। 
लेकिन भाजपा के लोग हमारे विधायक को खरीद लेते हैं और सरकार बना लेते हैं  
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वे कंगना रनौत के बारे में कोई बात नहीं करना चाहते हैं। सब जानते हैं कि कंगना रनौत क्या है। एक अन्य सवाल के जवाब में सिंह ने कहा कि कांग्रेस को राज्य में जनता अपना मत देती है, लेकिन भाजपा के लोग हमारे विधायक को खरीद लेते हैं और सरकार बना लेते हैं। 
सिंह ने राज्य में जन जागरण अभियान की शुरूआत आज यहां से की, जिसके तहत वे मुख्य रूप से आम लोगों से चर्चा और संवाद के जरिए महंगायी और केंद, सरकार की‘जनविरोधी’नीतियों के बारे में चर्चा करेंगे।  
अब ये माफियाओं का अड्डा बन गया है 
सिंह इस दौरान पदयात्रा भी करेंगे और रात्रि विश्राम गांवों में करेंगे। यह अभियान 15 दिनों तक चलेगा। सिंह ने इस दौरान मीडिया से कहा कि मंडला जिला कभी शांतिप्रिय इलाका कहलाता था, लेकिन अब ये माफियाओं का अड्डा बन गया है। यहां पर नशीले पदार्थ बिक रहे हैं। 

दिल्ली: CM केजरीवाल झुग्गियों में लगवाएंगे ‘RO वाटर ATM’, AAP की चुनावी तैयारी शुरू

उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों से मिला हुआ है। उन्होंने यहां कुछ हत्याओं के मामले उठाते हुए कहा कि इनमें प्रभावी लोग शामिल हैं और पुलिस प्रशासन ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen − ten =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।