छत्तीसगढ़ : भाजपा को बड़ा झटका, बाबा बालदास कांग्रेस में शामिल

Summary :

सतनामी समाज के धर्मगुरु बाबा बालदास कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं इस बार के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का प्रचार करेंगे।

विधानसभा चुनाव को देखते हुए छत्तीसगढ़ में राजनैतिक हलचल तेज हो गयी है। भाजपा को तीन बार सत्ता तक पहुंचाने वाले सतनामी समाज के धर्मगुरु बाबा बालदास कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं इस बार के विधानसभा चुनावों में बाबा बालदास कांग्रेस पार्टी का प्रचार करेंगे। 9 नवंबर को राहुल गांधी दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है।

खास बात यह है कि सतनामी समाज के धर्मगुरु बाबा बालदास और खुशवंत सहाय दोनों ही राहुल गांधी के साथ चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष के इस दौरे में आधा दर्जन से ज्यादा ऐसी सीट शामिल हैं, जहां सतनामी समुदाय का बड़ा वोट बैंक किसी भी राजनैतिक दल के लिए बहुत मायने रखता है।

कांग्रेस पार्टी मुख्यालय में बाबा बालदास और बाबा खुशवंत सहाय का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इसके साथ ही पार्टी ने दोनों को उन इलाको में चुनावी प्रचार की कमान सौंपी है, जहां अनुसूचित जाती वर्ग का सतनामी समुदाय का बड़ा वर्ग रहता है।

छत्तीसगढ़ का चुनाव मोदी सरकार पर जनमत संग्रह नहीं : रमन सिंह

Desk Team