लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

लोकसभा चुनाव पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

BJP-RSS ने भगवान राम को लड़ाकू रैम्बो और हनुमान को गुस्‍से का प्रतीक बना दिया : छत्तीसगढ़ CM

भूपेश बघेल ने कहा, “राम हमारी संस्कृति में समाए हुए हैं। राम साकार और निराकार दोनों हैं। हमने राम को विभिन्न रूपों में स्वीकार किया है। हम कबीर के राम, तुलसी के राम और शबरी के राम को जानते हैं।”

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धर्म की राजनीति का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर ज़ोरदार हमला बोला। मुख्यमंत्री बघेल ने BJP-RSS पर भगवान राम की छवि रैम्बो और भगवान हनुमान को क्रोध के प्रतीक में बदलने का आरोप लगाया। 
एक न्यूज़ पेपर को रविवार को दिए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ”अप्रैल में पूरे भारत से सांप्रदायिक संघर्ष की सूचना मिली। यहां असहमति के लिए कोई जगह नहीं बची है।” उन्होंने यह भी कहा कि यह समय बीत जाएगा और कांग्रेस वापसी करेगी। 
बघेल ने कहा, ”राम हमारी संस्कृति में समाए हुए हैं। राम साकार और निराकार दोनों हैं। हमने राम को विभिन्न रूपों में स्वीकार किया है। हम कबीर के राम, तुलसी के राम और शबरी के राम को जानते हैं। राम हर भारतीय के दिल और दिमाग में रहते हैं। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राम को एक रूप में स्वीकार किया है। किसान उन्हें दूसरे रूप में देखते हैं, आदिवासी एक और रूप देखते हैं, बुद्धिजीवी और भक्त उन्हें दूसरे रूप में देखते हैं।” 
उन्होंने आगे कहा, “महात्मा गांधी ने भी राम को देखा था। उनके अंतिम शब्द ‘हे राम’ थे और वे रघुपति राघव राजा राम का पाठ करते थे। लेकिन आज बीजेपी और आरएसएस जिस तरह से राम को देखते हैं और जो एजेंडा तय कर रहे हैं, उन्होंने राम को लड़ाकू रैम्बो बना दिया है। हनुमान नम्रता, भक्ति और ज्ञान के प्रतीक हैं, लेकिन आज उनके आक्रामक पोस्टर दिखते हैं।” 
उन्होंने कहा, ”यदि आप हनुमान के पुराने चित्रों को देखें तो भगवान बहुत सुंदर थे। भक्ति से ध्यान मुद्रा में थे। आज उन्हें क्रोधित और आक्रामक दिखाा जा रहा है। पहले राम के साथ किया और अब हनुमान के साथ कर रहे हैं। हमारे राम कबीर और तुलसी के हैं। आदिवासियों, किसानों और श्रमिकों के राम सौम्य हैं, जो सर्वव्यापी हैं। ” 
BJP के राष्ट्रवाद के विचार को आयात किया गया
मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनके राष्ट्रवाद के विचार को आयात किया गया है। बघेल ने कहा, “मुसोलिनी से कौन मिला? वो थे बीएस मुंजे… ड्रम, कैप, सब कुछ इम्पोर्ट किया जाता है। उनके राष्ट्रवाद के मॉडल में असहमति के लिए कोई जगह नहीं है। हमारा राष्ट्रवाद अलग है। हमारी शुरुआत से ही परंपराओं में निहित है, जो कि शंकराचार्य, कबीर, गुरु नानक, रामकृष्ण परमहंस की पसंद द्वारा विकसित है।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × one =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।