छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार में मंत्री शिव दाहारिया रेप को लेकर एक बयान देने के बाद विवादों में घिर गए। मंत्री ने अपने बयान में हाथरस गैंगरेप की घटना की छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हुए गैंगरेप से तुलना करते हुए कहा है कि हमारे यहां की घटना छोटी है। उनके इस बयान पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कांग्रेस को घेरा। जिसके बाद दाहारिया ने सफाई दी।
दाहारिया ने अपने बयान में सफाई देते हुए कहा, मैंने बलात्कार की घटना को छोटी घटना नहीं कहा था। बलात्कार हमेशा एक बड़ी घटना है। मैंने हाथरस गैंगरेप के बाद हुए घटनाक्रम पर अपनी राय व्यक्त की थी। बलात्कार पर मेरी राय नहीं थी। मेरे बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है।
छात्रा से गैंगरेप मामले में फरार BJP युवा मोर्चा का नेता गिरफ्तार
दरअसल, शिव दाहारिया ने बलरामपुर में हुई रेप की घटना को लेकर रमन सिंह पर हमला करते हुए कहा,, ''एक बड़ी घटना हाथरस में हुई। क्यों रमन सिंह उस पर ट्वीट कर रहे हैं? एक छोटी सी घटना बलरामपुर में हुई। वह छत्तीसगढ़ की आलोचना के सिवा कुछ नहीं कर रहे हैं।''
दाहारिया के इस बयान पर रमन सिंह ने कहा, राज्य कांग्रेस की विकृत मानसिकता देखिए! इन्हें छत्तीसगढ़ की बेटियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं छोटी लगती है। राहुल गांधी जी बताएं क्या छत्तीसगढ़ में घट रही दुष्कर्म की घटनाएं आपके लिए भी छोटी हैं?ऐसी घटिया सोच वाले मंत्री को आप आज हटाएंगे या कल? आखिर कब होगा न्याय?