छत्तीसगढ़ में पहले चरण के मतदान शुरू होने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया, और अब वो बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे। इसके पहले कांग्रेस के एक और कार्यकारी अध्यक्ष और तानाखार विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक रामदयाल उइके ने महीने भर पहले कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया था।
घनाराम साहू का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और दुर्ग के सांसद ताम्रध्वज साहू मिलकर उनका नेतृत्व खत्म करने की कोशिश कर रहे थे। बता दें कि घनाराम साहू पांच साल से पार्टी के उपाध्यक्ष पद पर थे। उनका कहना है कि चुनाव के दौरान उनकी उपेक्षा की जा रही है इसलिए वह पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं।
उन्होंने अपना इस्तीफा पीसीसी अध्यक्ष को पोस्ट से भेज दिया है। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल होंगे।


Download Android App
Download iOS App



