मुख्यमंत्री धामी 46 साल के हुए, प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्यों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

लोकसभा चुनाव 2024

पहला चरण - 19 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

102 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

तीसरा चरण - 7 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

94 सीट

चौथा चरण - 13 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

96 सीट

पांचवां चरण - 20 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

49 सीट

छठा चरण - 25 मई

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

सातवां चरण - 1 जून

Days
Hours
Minutes
Seconds

57 सीट

दूसरा चरण - 26 अप्रैल

Days
Hours
Minutes
Seconds

89 सीट

मुख्यमंत्री धामी 46 साल के हुए, प्रधानमंत्री मोदी समेत अन्यों ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बच्चों के साथ अपना 47वां जन्मदिन मनाया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री धामी के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बच्चों के साथ अपना 47वां जन्मदिन मनाया और सरकारी पदों पर नियुक्ति के लिए दिए जाने वाले आवेदनपत्रों पर अगले छह महीने तक कोई शुल्क नहीं लिए जाने की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही आम लोगों ने भी मुख्यमंत्री धामी के स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टि्वटर पर अपने शुभकामना संदेश में कहा कि धामी एक युवा और ऊर्जावान नेता हैं जो विकास के लिए बहुत परिश्रम कर रहे हैं।


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धामी को शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘देवभूमि के कल्याण के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण ने प्रदेश के विकास को नई गति दी है।’’


वहीं, रक्षा मंत्री ने धामी के जन्मदिन पर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई बुलंदियों तक पहुंचे, इसके लिए ईश्वर उन्हें और अधिक ऊर्जा दे।


सुबह मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता के साथ यहां प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना की और भगवान शिव का जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर धामी ने कहा कि वह हमेशा भगवान शिव के दर्शन के लिए आते रहे हैं और आज भी अपने जन्मदिन उनकी शरण में आए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भोलेनाथ हमारे आराध्य देव हैं। मैं भगवान भोलेनाथ से कामना करता हूं कि प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छुए।’’

मुख्यमंत्री राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान गए जहां उन्होंने संस्थान में बच्चों के लिए स्कूल बस की व्यवस्था करने तथा उन्हें 10 कम्प्यूटर देने की घोषणा की। धामी इसके बाद बाल वनिता आश्रम जाकर बच्चों से मिले। उन्होंने वृक्षारोपण किया और बच्चों को मिठाईयां बांटीं।
धामी ने कहा कि वह बच्चों के बीच आकर अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति, ये दो ऐसी शक्तियां हैं जिनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में भी अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।
उन्होंने इस मौके पर यह भी घोषणा की कि कोविड के कारण रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहित राज्य की चयन संस्थाओं द्वारा भर्ती के लिए आमंत्रित आवेदन पत्रों के साथ अगले साल 31 मार्च तक कोई आवेदन 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।